scriptVIDEO : लोड़ी दिवाली पर थामा एक-दूजे का हाथ, 24 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में…. | swarankar samaj samuhik vivah udaipur 2018 | Patrika News

VIDEO : लोड़ी दिवाली पर थामा एक-दूजे का हाथ, 24 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में….

locationउदयपुरPublished: Nov 20, 2018 12:08:15 pm

www.patrika.com/rajasthan-news

shadi

लोड़ी दिवाली पर थामा एक-दूजे का हाथ, 24 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में….

प्रमोद सोनी/उदयपुर . मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थान सेवा समिति का सामूहिक विवाह समारोह देवप्रबोधिनी एकादशी पर सोमवार को राजस्थान महिला विद्यालय में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 24 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानते हुए एक-दूजे का हाथ थामा। सुबह तोरण वंदन के बाद वर-वधुओं को स्टेज पर बिठाया गया, जहां विभिन्न रस्में सम्पन्न हुई। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन को हाइड्रोलिक स्टेज पर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के महामंत्री दुलीचंद्र मोसुण, अध्यक्ष घनश्याम रूणवाल, उपाध्यक्ष गोविन्दलाल खजवाणिया, महासचिव डॉ अनुराधा वैवार, राष्ट्रीय स्वर्णकार विचार मंच की अध्यक्ष संगीता सोनी आदि ने गणपति, अजमीढज़ी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन कर की गई। सेवा समिति के अध्यक्ष नरेश जवड़ा ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया, वहीं महासचिव कुलदीप बुकण ने समारोह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ललित खेजडिया ने वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया।
READ MORE : जयपुर के आदेश पर एसीबी ने किया परिवाद दर्ज…पढ़िए पूरी खबर

वरमाला के बाद 24 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार से अलग-अलग मंडप में पंडि़तों ने विवाह संपन्न करवाया। दूल्हा-दूल्हनों को मंच से मतदान के लिए ‘मारो केणो वोट देणोÓकी शपथ दिलाई गई। विवाह के बाद जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र, गहने, घरेलू सामग्री एवं उपहार भेंट किए। शाम को विदाई दी गई। इस अवसर पर समाज के लोगों के लिए एक इनामी कूपन योजना में अल्टो कार, स्कूटी, वॉशिंग मशीन, मिक्सी आदि के ड्रॉ निकाले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो