scriptLok sabha Election 2019 : भगवा सुनामी में कांग्रेस का सफाया, नतीजों की घोषणा से पहले ही यहां बंटी मिठाइयां.. | Lok sabha Election 2019 , Lok sabha Election Result, Udaipur | Patrika News

Lok sabha Election 2019 : भगवा सुनामी में कांग्रेस का सफाया, नतीजों की घोषणा से पहले ही यहां बंटी मिठाइयां..

locationउदयपुरPublished: May 23, 2019 01:45:35 pm

Submitted by:

madhulika singh

Lok sabha Election 2019 मेवाड़ संभाग की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी अजेय साबित हो रहे हैं, हुई आतिशबाजी

arjunlal meena

Lok sabha Election 2019 : मेवाड़ संभाग में फिर खिला कमल, नतीजों की घोषणा से पहले ही हर जगह बंटी मिठाइयां..

उदयपुर . अब तक मिले चुनावी रुझान और नतीजों से तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है कि देश में भगवा सुनामी ने अधिकांश राज्यों से कांग्रेस का सफाया कर दिया है। बात राजस्थान की करें तो लोकसभा की 25 में से 24 पर भाजपा सहित 1 सीट पर सहयोगी रालोपा उम्मीदवार की बढ़त ने कांग्रेस खेमे में जबरदस्त मायूसी भर दी है। इसी तरह, मेवाड़ संभाग की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी अजेय साबित हो रहे हैं।
बता दें, पिछले लोकसभा चुनाव में भी संभाग की चारों सीटों सहित सम्पूर्ण राजस्थान में भाजपा ने पूरी 25 सीटों पर कब्जा जमाया था। दोपहर 12.30 बजे तक की स्थिति के अनुसार उदयपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के अर्जुनलाल मीणा कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा से 1 लाख 91 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
वहीं, राजसमंद सीट से भाजपा की दीया कुमारी कांग्रेस प्रत्याशी देवकी नंदन गुर्जर से 3 लाख 19 हजार से अधिक मतों से आगे है। जयपुर राजघराने की दीया कुमारी के बाहरी प्रत्याशी होने के बावजूद मददाताओं ने उन्हें संभाग में सर्वाधिक वोट देकर सिर-आंखों पर बिठाया है।
इसी तरह, चित्तौडगढ़़ से भाजपा उम्मीदवार सीपी जोशी 2 लाख 90 हजार से अधिक वोट की बढ़त लिए हैं। यहां कांग्रेस के गोपालङ्क्षसह शेखावत 1 लाख 90 हजार वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। चित्तौड़ में भाजपा प्रत्याशी राजपूत वोटों में सेंघ लगाने में कामयाब रहे हैं।
आदिवासी बाहुल्य बांसवाड़ा-डंूगरपुर संसदीय सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के कनकमल कटारा ने 1 लाख 48 हजार से अधिक मतों से कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद भगोरा को पीछे छोड़ दिया है। यहां भारतीय ट्राइबल पार्टी के कांतिलाल रोत ने डेढ़ लाख वोट हासिल कर दोनों प्रमुख पार्टियों को कड़ी चुनौति दी है।
रुझान के साथ ही झूमे समर्थक

संभाग में हर जगह जैसे-जैसे चुनावी रुझान सामने आए, भाजपा समर्थक हर जगह खुशी मनाते और बधाइयां देते नजर आए। दिन चढऩे के साथ ही चहुंओर भगवा परचम लहराने लगा। कार्यकर्ताओं ने जीत की आहट पाने के साथ ही अपने अपने क्षेत्र में आतिशबाजी कर लोगों का मुंह मीठा कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो