script29 अप्रेल को चुनावी महासंग्राम, इस खबर से समझे मेवाड़ की सभी सीटों का चुनावी गणित | lok sabha election 2019 voting in udaipur | Patrika News

29 अप्रेल को चुनावी महासंग्राम, इस खबर से समझे मेवाड़ की सभी सीटों का चुनावी गणित

locationउदयपुरPublished: Apr 26, 2019 11:26:23 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

सर्वाधिक नए मतदाता बांसवाड़ा और न्यूनतम चित्तौडगढ़़ में बढ़े
20.69 लाख मतदाता करेंगे मतदान

मुकेश हिंगड़/उदयपुर . लोकसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं को दो घंटे का समय अधिक मिलेगा। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को 9 घंटे ही मिले थे, लेकिन इस बार मतदान के लिए 11 घंटे का समय मिलेगा।
तेज गर्मी के मद्देनजर मतदाताओं की सुविधाओं को देखते हुए इस बार निर्वाचन आयोग ने मतदान का समय दो घंटे बढ़ाया है। विधानसभा चुनाव में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ था। 29 अप्रेल को लोकसभा के लिए मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 11 घंटे रहेगा। इसके पीछे निर्वाचन आयोग की मंशा है कि मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करने की है।
20.69 लाख मतदाता करेंगे मतदान
उदयपुर लोकसभा सीट के लिए 20,69559 लाख मतदाता मतदान करेंगे। इनमें से 10,20,059 महिला मतदाता और 10,49,499 पुरुष मतदान करेंगे। मतदान के लिए लोकसभा क्षेत्र में कुल 2275 बूथ होंगे।
लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा
उदयपुर लोकसभा सीट में गोगुंदा, झाड़ोल, खेरवाड़ा, उदयपुर शहर व ग्रामीण, सलूंबर, प्रतापगढ़ जिले का धरियावद और डूंगरपुर जिले का आसपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

सर्वाधिक बांसवाड़ा और न्यूनतम चित्तौडगढ़़ में बढ़े
संसदीय क्षेत्र : वर्ष 2014 : वर्ष 2019 : बढ़ोतरी
उदयपुर : 18,17,658 : 20,69,559 : 2,51,901
बांसवाड़ा : 16,98,175 : 19,75,368 : 2,77,193
चित्तौडगढ़़ : 18,19,154 : 20,15,911 : 1,96,757
राजसमंद : 16,97,083 : 19,12,909 : 2,15,826
कुल : 70,32,070 : 79,73,747 : 9,41,677

कहां कितने मतदाता
विधानसभा : मतदाता
गोगुंदा : 250759
झाड़ोल : 254208
खेरवाड़ा: 275356
उदयपुर ग्रामीण : 267682
उदयपुर शहर : 248362
सलूंबर : 273038
धरियावद : 252232
आसपुर : 247922
कुल : 2069559
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो