उदयपुर

राजस्थान के इन जिलों में महिलाओं ने मारी बाजी, किया रिकॉर्ड मतदान

लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति ने बढ़-चढकऱ भागीदारी की। इन्होंने मेवाड़ की चारों में से तीन सीटों पर पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए अधिक मतदान किया।

उदयपुरMay 01, 2019 / 06:09 pm

Dhirendra

राजस्थान के इन जिलों में महिलाओं ने मारी बाजी, किया रिकॉर्ड मतदान

धीरेन्द्र जोशी/उदयपुर . पन्नाधाय, रानी पद्मिनी, हाड़ा रानी, मीराबाई की मेवाड़ धारा की नारी शक्ति ने हमेशा शौर्य, बलिदान एवं त्याग के विलक्षण कार्य कर इसके इतिहास को गौरवान्वित किया है। आज भी ये अव्वल बनी हुई हैं। लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति ने बढ़-चढकऱ भागीदारी की। इन्होंने मेवाड़ की चारों में से तीन सीटों पर पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए अधिक मतदान किया।
मेवाड़ की उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़ और राजसमंद संसदीय क्षेत्र में इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढकऱ मतदान किया है। इस बार भी उदयपुर व बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। राजसमंद में दोनों की बराबर भागीदारी रहे, जबकि एकमात्र चित्तौडगढ़़ में महिलाएं पुरुषों से पीछे रही।
 

READ MORE : मतदान के मामले में इस बूथ ने बनाया रिकॉर्ड, उदयपुर में हुई सर्वाधिक वोटिंग

 

ऐसे समझे गणित

लोकसभा चुनाव 2019


संसदीय सीट … पुरुष … महिला
उदयपुर … 68.86 … 71.13
बांसवाड़ा … 70.76 … 74.91

चित्तौडगढ़़ … 74.26 … 70.03
राजसमंद … 63.32 …66.01

लोकसभा चुनाव 2014

संसदीय सीट … पुरुष … महिला
उदयपुर … 64.45 … 66.44

बांसवाड़ा … 66.71 … 71.02
चित्तौडगढ़़ … 67.88 … 60.58
राजसमंद … 57.68 … 57.50
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.