उदयपुर

चंद्र ग्रहण : सुबह 8.21 बजे शुरू हुआ सूतक, उदयपुर में इतनी बजे लगेगा ग्रहण, मंदिरों में हुए अनुष्ठान, देखें वीडियो

उदयपुर. खग्रास चंद्रग्रहण बुधवार को है। इसको लेकर मंदिरों में अनुष्ठान हुए। अधिकांश मंदिरों में ग्रहण काल में दर्शन खुले रहेंगे

उदयपुरJan 31, 2018 / 03:08 pm

प्रमोद कुमार सोनी

प्रमोद सोनी /उदयपुर. खग्रास चंद्रग्रहण बुधवार को है। इसको लेकर मंदिरों में अनुष्ठान हुए। अधिकांश मंदिरों में ग्रहण काल में दर्शन खुले रहेंगे। ग्रहण शाम 5.21 से रात 8.45 बजे तक रहेगा। इसका सूतक सुबह 8.21 बजे शुरू हुआ । उदयपुर में चंद्रोदय शाम 4 बजकर 6 मिनट पर होगा, ऐसे में चंद्र उदय होने के एक घंटा 15 मिनट बाद ही ग्रहण लग जाएगा।
 

READ MORE: UNIQUE WEDDING: इस शख्स ने शादी का ऐसा कार्ड दिया कि आप भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे, देखें वीडियो

 


श्रीनाथजी मंदिर के भंडारी कैलाश पुरोहित ने बताया कि बुधवार सुबह 5.30 बजे मंगला दर्शन होंगे, करीब 8.15 बजे शृंगार और ग्वाल के दर्शन होंगे। 9.45 बजे राजभोग के दर्शन होंगे। दोपहर 3.30 बजे संध्या आरती के दर्शन होंगे। शाम 5 से रात 8.45 बजे तक ग्रहण के दर्शन होंगे। पुरोहित ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे शयन के दर्शन होंगे। श्रीनाथजी मंदिर में सूतक काल में ही राजभोग भी धराया जाएगा। राजभोग में सगरी सामग्री का भोग धराया जाता है। ऐसे में सामग्री सूतक के प्रभाव में आएगी। ऐसे में सामग्री गायों को खिलाई जाएगी।
 

READ MORE: VIDEO: राजसमंद में मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटने वाले पिता को आखिरकार पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

 


चलेगा दानपुण्य का दौर
मान्यता के अनुसार सूर्य या चंद्र ग्रहण के चलते दान पुण्य किए जाते हैं। ऐसे में शहर में भी दान पुण्य का दौर चलेगा। श्रद्धालु गायों को घास और याचकों को सामग्री दान कर पुण्य लेंगे।
 

सूतक से पूर्व झांकियां
जगदीश मंदिर के पुजारी हुकुमराज ने बताया कि मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला के दर्शन होंगे। इसके बाद सूतक लगने से पूर्व शृंगार, ग्वाल, राजभोग आदि के दर्शन होंगे। दिनभर मंदिर खुला रहेगा और मंदिर के बाहर से ही सूखी सेवा की जाएगी। इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम पाठ होगा। उन्होंने बताया कि ग्रहण उतरने के बाद मंदिर के शुद्धिकरण के साथ ही प्रभु का शृंगार, भोग आदि के दर्शन होंगे। रात ग्यारह बजे तक मंदिर खुला रहेगा।
 

Home / Udaipur / चंद्र ग्रहण : सुबह 8.21 बजे शुरू हुआ सूतक, उदयपुर में इतनी बजे लगेगा ग्रहण, मंदिरों में हुए अनुष्ठान, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.