दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन बैंक में अध्यक्ष पद के लिए किरण जैन, विमला मूंदड़ा, मीनाक्षी श्रीमाली तो उपाध्यक्ष के लिए चारू जैन , महिमा सामर व दिशा भंडारी का नाम है। वैसे यह भी संभावना है कि अध्यक्ष के जो दावेदार है उनमें से भी कोई उपाध्यक्ष बन सकता है। इसी प्रकार उदयपुर महिला अरबन बैंक में पूर्व अध्यक्ष सविता अजमेरा की बेटी सोनल अजमेरा व निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह की बेटी राधिका सिंह अध्यक्ष की उम्मीदवर बन सकती है। इसमें से ही एक उपाध्यक्ष बनेगी ऐसी रणनीति बनाई गई है। बुधवार सुबह अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का नामांकन की प्रक्रिया होगी, उसके बाद मतदान और मतगणना होगी। जोर लगाया जा रहा है कि दोनों पदों पर निर्विरोध ही निर्वाचन हो जाए।

महिला समृद्धि बैंक के संचालक मंडल चुना गया। मंडल में चुने सदस्यों में पूर्व अध्यक्ष रही किरण जैन, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की बेटी चारू जैन, विमला मूदंड़ा, संघ के पदाधिकारियों से जुड़ी मंजु शर्मा व मीनाक्षी श्रीमाली, पूर्व महापौर रजनी डांगी के छोटे भाई की पत्नी सुशीला मांडावत, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा की बेटी संजना मीणा, भाजयुमो सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष वैभव भंडारी की पत्नी दिशा भंडारी, पार्षद लोकेश कोठारी की पत्नी सुमन कोठारी, पूर्व पार्षद कंचन केसर सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवीलाल सालवी की बेटी निशा सालवी, भाजपा नेता प्रमोद सामर की बेटी महिमा सामर चुनी गई है।
इसी तरह महिला अरबन में उद्यमी की बेटी नीलम खटीक, भारती माथुर, ममता जारोली, मधु सुराणा, रचना करणपुरिया, राधा अहारी, निवर्तमान बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह की बेटी राधिका सिंह पडिय़ार, ललिता कोगटा, विनीता समदानी, शंकुतला भादविया, पूर्व अध्यक्ष सविता की बेटी सोनल अजमेरा, सोनाली मारू सदस्य चुनी गई।