उदयपुर

मकर संक्रांति का पुण्य लाभ 15 को, यह वस्तुएं दान करने से होगा फायदा

– 15 को मनाई जाएगी मकर संक्रांति

उदयपुरJan 13, 2019 / 06:24 pm

Sikander Veer Pareek

धीरेन्द्र जोशी/उदयपुर . सूर्य का 14 जनवरी को शाम 7.50 बजे मकर राशि में प्रवेश होगा। उदय तिथि के अनुसार मकर संक्रांति 15 को ही मनाई जाएगी। पंडित गौरव शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन से सूर्यनारायण उत्तरायण में गमन करते हैं। इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार को संक्रांति होने पर उसे ध्वांक्षी संक्रांति भी कहते हैं। चूंकि सूर्य का सोमवार शाम को मकर राशि में प्रवेश हो रहा है, इसलिए यह मकर संक्रांति ध्वांक्षी संक्रांति कहलाएगी। इस संक्रांति में दान का बड़ा महत्व है। शास्त्रों के अनुसार संक्रांति में किया गया दान लोक-परलोक दोनों में सुख और समृद्धि प्रदान करता है।
 

READ MORE : VIDEO : मकर सक्रांति के दिन होगा प्रयागराज कुंभ का पहला शाही स्नान, इसलिए है यह खास

 

संक्रांति पर स्नान के बाद काले कम्बल, ऊनी वस्त्र, जूते, भूमि, स्वर्ण, अन्न का दान कर सकते हैं। इस बार मकर संक्रांति का वाहन सिंह और उप वाहन हाथी होगा। शर्मा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इस दिन तिल का उबटन लगा कर पवित्र नदियों एवं जलाशयों में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। भीष्म पितामह ने मकर संक्रांति के दिन ही अपनी देह का त्याग किया था।

Home / Udaipur / मकर संक्रांति का पुण्य लाभ 15 को, यह वस्तुएं दान करने से होगा फायदा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.