उदयपुर. राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से हज- 2018 यात्रा पर जाने वाले उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर के यात्रियों का टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 जुलाई की सुबह 10 बजे छीपा जमातखाना मस्जिद आयड़ में होगा। जिला हज संयोजक जहिरुद्दीन सक्का ने बताया कि स्टेट हज कमेटी चेयरमैन अमीन पठान, यूआइटी चेयरमैन रवींद्र श्रीमाली, महापौर चंद्रसिंह कोठारी, हज ट्रेनर नबीअली गौरी, डॉ. फारूख हुसैन यहां मौजूद रहेंगे।
– देशभर से हजयात्री – करीब 1.30 लाख
– राजस्थान के हजयात्री – 5961
– ग्रीन कैटेगरी के यात्री – 70 प्रतिशत
– उदयपुर संभाग से हज यात्री – 292
– ग्रीन कैटेगरी में शामिल – 154
– अजीजा कैटेगरी में शामिल – 138
– राजस्थान से पहली फ्लाइट – 2 अगस्त जयपुर से