पुलिस ने बताया कि अम्बावगढ़ कच्चीबस्ती निवासी हीना कौसर (26) पत्नी शाकीर खां की तबीयत बिगडऩे पर ससुरालजन उसे अपराहृ एमबी चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पीहर पक्ष के पहुंचने पर शव देखते ही मृतका के भाई आदिल व पति शाकीर झगड़ पड़े। धक्का मुक्की के साथ ही इमरजेंसी में दरवाजे का शीशा फूट गया। माहौल गरमाने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाइश के बाद शव को मुर्दाघर में रखवाया। पीहर पक्ष ने बताया कि मृतका हीना एमए पास थी। पांच वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। उसके दो बच्चे है। बड़ी बच्ची का बुधवार को बर्थ-डे था। पीहर में उसकी मनाने की तैयारी चल रही थी। दोपहर को शाकीर दोनों बच्चों को लेकर अपने ससुर की दुकान पर गया था। जहां पर वह बच्ची को छोड़ आया। वापसी में कुछ देर बाद दामाद ने ससुर को अस्पताल पहुंचने के लिए कहा। जब वे अस्पताल पहुंचे तो हीना मृत पड़ी थी।