scriptसदस्यता अभियान का मुख्य धूरी बूथ-अग्रवाल | membership campaign is strength of organisation | Patrika News

सदस्यता अभियान का मुख्य धूरी बूथ-अग्रवाल

locationउदयपुरPublished: Jul 19, 2019 02:44:21 am

Submitted by:

Manish Kumar Joshi

127 शक्ति केंद्रों के विस्तारकों की कार्यशाला

membership-campaign-is-strength-of-organisation

सदस्यता अभियान का मुख्य धूरी बूथ-अग्रवाल

उदयपुर. सदस्यता अभियान का मुख्य धूरी बूथ है। संगठन ने प्रत्येक बूथ पर कम से कम सौ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कमजोर बूथों पर भी कम से कम एक सक्रिय सदस्य बने ऐसा सभी प्रयास करें।

उक्त विचार भाजपा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी दामोदर लाल अग्रवाल ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में शहर जिला उदयपुर के 12 ही मंडलों के 127 शक्ति केंद्रों पर जाने वाले विस्तारकों की कार्यशाला में व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र के बूथों पर संस्थागत हैसियत से रहने वाले प्रमुख एवं प्रतिष्ठित लोगों को पार्टी से जोडऩे का कार्य आवश्यक रूप से करना है। इस अभियान में सभी जाति वर्ग के लोगों का जुड़ाव हो इसकी चिंता विस्तारक को करनी होगी। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने कहा कि सभी विस्तारक वार्ड स्तर पर जाकर संस्था अभियान के दिए हुए लक्ष्य को पूरा करने में अपने दायित्व का निर्वहन करें।
सदस्यता अभियान के जिला संयोजक करण सिंह शक्तावत ने सभी मंडलों में जाने वाले विस्तारक बंधुओं को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक करणसिंह शक्तावत, शहर जिला महामंत्री प्रेम सिंह शक्तावत, डॉ किरण जैन, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ अलका मूंदडा, पूर्व महापौर रजनी डांगी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोर्दिया, युधिष्ठिर कुमावत,वन्दना मीणा, प्रधान तख्तसिंह शक्तावत, खूबीलाल पालीवाल आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो