scriptMinimum Temperature न्यूनतम पारा स्थिर, ठिठुरन बरकरार | Minimum Temperature stable | Patrika News

Minimum Temperature न्यूनतम पारा स्थिर, ठिठुरन बरकरार

locationउदयपुरPublished: Jan 16, 2022 12:26:49 pm

Submitted by:

Pankaj

Minimum Temperature stable डबोक में पारा 4.4 डिग्री और आरसीए में न्यूनतम 1.2 डिग्री

Minimum Temperature न्यूनतम पारा स्थिर, ठिठुरन बरकरार

Minimum Temperature न्यूनतम पारा स्थिर, ठिठुरन बरकरार

Minimum mercury stable बीते दिनों से जारी तापमान में गिरावट के बीच शनिवार को न्यूनतम पारा स्थिर रहा। दूसरे दिन भी न्यूनतम स्तर एक दिन पूर्व के जैसा ही बना रहने से ठिठुरन बनी रही। डबोक में पारा 4.4 डिग्री रहा, जबकि राजस्थान एग्रीकल्चर कॉलेज में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 19.० डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम 4.4 डिग्री रहा था। लिहाजा दिन के तापमान में 0.4 डिग्री का सुधार रहा, जबकि न्यूनतम तापमान उसी स्तर पर बना रहा। इसी तरह से रविवार की सुबह भी तेज सर्दी से भरी रही। हालांकि मौसम खुला है और धूप में तेजी है, लेकिन शीतलहर के असर से धूप की गर्मी भी कम पड़ती नजर आ रही है। लोग बचाव में दिनभर उनी कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। शीतलहर का सर्वाधिक असर वाहन चालकों पर पड़ रहा है। दुपहिया वाहन लेकर निकले लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
फिर मावठ और ठंड का जोर

मौसमविद् नरपतसिंह ने बताया कि शुक्रवार रात से इराक और ईरान में मौसमी बदलाव हुए। इससे अफगानिस्तान, बलुचिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। ऐसे में रविवार से कश्मीर के गिलगित, स्कार्दू, बाल्टीस्तान एवं लद्दाख में भारी हिमपात होने के आसार हैं। ऐसे में पूरे राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से थार मरुस्थल के कुछ क्षेत्रों मे बर्फबारी एवं बहुत बड़े क्षेत्र में बर्फ जमाव की सम्भावना है। इसके साथ ही 18 से 20 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिमी भारत में मावठ होने के आसार हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो