scriptभाजयुमो देहात ने किया 86 युनिट रक्तदान, शहर में श्रमदान | MJYM donated 86 units of blood | Patrika News

भाजयुमो देहात ने किया 86 युनिट रक्तदान, शहर में श्रमदान

locationउदयपुरPublished: Sep 20, 2020 10:14:43 pm

Submitted by:

jitendra paliwal

उदयपुर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह का समापन

भाजयुमो देहात ने किया 86 युनिट रक्तदान, शहर में श्रमदान

भाजयुमो देहात ने किया 86 युनिट रक्तदान, शहर में श्रमदान

उदयपुर. प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के निमित्त आयोजित सेवा सप्ताह का समापन हो गया। भाजपा एवं भाजयुमो देहात जिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में फतहनगर सनवाड मण्डल के पावन धाम में लगे शिविर में 86 युनिट रक्तदान हुआ, जिसमें युवाओं, महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, जिला सयोजक चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भाजपा महामंत्री महेंद्र औदीच्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, मण्डल प्रभारी शान्तिलाल मेघवाल, डेयरी चेयरमैन डॉ. गीता पटेल, विधानसभा संयोजक दिनेश कावडिय़ा के आतिथ्य में शिविर लगा। 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान संकल्प-पत्र भरा।
गंगु कुण्ड पर सफाई, बांटे जागरूकता पत्रक
शहर के 12 मंडलों में स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त के तहत कपड़े के थैलों व आमजन को कोरोना व स्वच्छता जागरूकता पत्रक बांटे। राणा प्रताप मंडल के ओबीसी मोर्चा की ओर से गंगु कुण्ड परिसर में गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी के सान्निध्य में कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया गया। पूर्व महापौर युधिष्ठिर कुमावत, मोर्चा प्रदेश महामंत्री जगदीश शर्मा, जिलाध्यक्ष रेवाशंकर माली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण तातेड़, महामंत्री बाबूलाल ओड़, प्रभुलाल प्रजापत के सान्निध्य में शास्त्री सर्कल चौराहे पर कपड़े के थैलेे, मास्क व जागरूकता पत्रक बांटे। इस मौके पर चौधरी ने कहा कि आमजन के सहयेाग के बिना शहर को साफ सुथरा रखना असंभव है। इस अवसर पर सूक्ष्म पुस्तिका प्रकाशित करने वाले चन्द्रप्रकाश चितौड़ा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2014 में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के अभियान के तहत अब तक किए कार्यों को लेकर 30 फीट लम्बे तिरंगे, बनाए गए संदेशों का विमोचन किया गया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने बताया कि वर्चुअल कॉन्फ्रेंस भी हुई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि व्यक्ति जन्म से बड़ा नहीं होता, कर्म से होता है और प्रधानमंत्री उसका जीवंत उदाहरण हैं। पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल विशंभर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के लिए, समाज के लिए, गरीबों के लिए, वंचितों के लिए किए हैं। स्वामी सोमगिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सभी ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। जन्मदिवस एक आत्म विश्लेषण दिवस होता है। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के किया व धन्यवाद प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो