scriptराजस्थान में 22 जून तक होगी मानसून की एंट्री, बंगाल की खाड़ी का मानसून पहले करेगा प्रवेश | Monsoon will enter Rajasthan by June 22 | Patrika News

राजस्थान में 22 जून तक होगी मानसून की एंट्री, बंगाल की खाड़ी का मानसून पहले करेगा प्रवेश

locationउदयपुरPublished: Jun 11, 2022 03:57:28 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

Rajasthan Monsoon 2022: हर बार अरबसागरीय मानसून राजस्थान को सबसे पहले भिगोता आया है, लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी का मानसून राजस्थान में पहले एंट्री कर जाएगा।

Monsoon will enter Rajasthan by June 22

Rajasthan Monsoon 2022: हर बार अरबसागरीय मानसून राजस्थान को सबसे पहले भिगोता आया है, लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी का मानसून राजस्थान में पहले एंट्री कर जाएगा।

Rajasthan Monsoon 2022: हर बार अरबसागरीय मानसून राजस्थान को सबसे पहले भिगोता आया है, लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी का मानसून राजस्थान में पहले एंट्री कर जाएगा। मानसून 22 जून तक राजस्थान में मेवाड़-वागड़़ के मार्ग से पहुंचेगा। वहीं, दक्षिणी-पश्चिमी मानसून का पहला दौर कमजोर रहेगा। इसका कारण यह है कि अरबसागरीय मानसून अभी पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाया है। मानसून को लेकर ये भविष्यवाणी शहर के मौसमविदों ने की है। इधर, इन दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार ही चल रहा है, वहीं, न्यूनतम तापमान भी अब 30 डिग्री के पास पहुंच गया है।

बंगाल की खाड़ी का मानसून अधिक सक्रिय
मौसमविद प्रो. नरपतसिंह राठौड़ के अनुसार, मानसून का पहला दौर कमजोर रहने की उम्मीद है। अभी तक अरब सागरीय मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय नहीं हुआ है, जिससे पश्चिमी एवं मध्य भारत में मानसून की स्थिति कमजोर है। इसका सबसे बड़ा कारण केरल तट पर अरब सागरीय मानसून का समय से पूर्व 29 मई को कमजोर अवस्था में पहुंच कर सक्रिय नहीं होना था।

वहीं,लगभग एक सप्ताह देरी से मुम्बई में मानसून के पूर्व की बरसात हुई है। इस समय बंगाल की खाड़ी की शाखा का मानसून समय पर है। ऐसी संभावना है कि इस बार बंगाल की खाड़ी का मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा। इसी कारण राजस्थान में अब मानसून से पूर्व की बरसात 15 जून के आसपास एवं मानसून 22 जून के आसपास पूर्वी राजस्थान में बंगाल की खाड़ी का मानसून प्रवेश करने की उम्मीद है।

दिन का 40 व रात का पारा 28 डिग्री पर
मौसम विभाग डबोक के अनुसार, शुक्रवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से. दर्ज किया गया। इसमें 0.4 डिग्री की बढ़त हुई। न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री से. दर्ज किया गया जिसमें 1.5 डिग्री की गिरावट हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो