scriptफिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने कहा…जीवन एक कहानी, उत्साह से जीओ | Motivational Speech Festival in Hindustan Zinc | Patrika News

फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने कहा…जीवन एक कहानी, उत्साह से जीओ

locationउदयपुरPublished: Sep 23, 2017 02:49:14 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

– हिन्दुस्तान जिंक में मोटिवेशनल स्पीच आयोजन
 

ashish vidyarthi
उदयपुर . शुक्रवार को हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में जिंक कर्मचारियों के लिए ‘एन इनसाईट’ कार्यक्रम के तहत मोटिवेशनल स्पीच का आयोजन हुआ। जाने-माने अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने जिंक के अधिकारियों-कर्मचारियों को मोटिवेशनल स्पीच ‘जिन्दा हूं मैं…’ के माध्यम से उत्साह से जीवन जीने का रास्ता दिखाया।
READ MORE : Fetal Gender Check : उदयपुर में अदालत ने चिकित्सक को सुनाई ये सजा, स्टिंग ऑपरेशन से हुआ था खुलासा


अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने कहा कि जीवन एक कहानी है। जीवन आशाओं और निराशाओं से भरा हुआ है। जब मनुष्य कहता है ‘जिंन्दा हूं मैं’ तो आशाओं से भरा हुआ प्रतीत होता है और जब मनुष्य बोलता है कि ‘जीवन चल रहा है’ तो निराशा प्रतीत होती है। उन्होंने जीने के रास्ते बताते हुए कहा कि दुनिया में जो भी आए हैं, स्वयं को ही जीना पड़ता है, अब चाहे वह उत्साह से जीएं या निराश होकर। जीवन में जो भी घटित होता है, वह एक कहानी है। सभी को जीवन एक कहानी समझकर जीना चाहिए। जीवन जीने का एक मौका है, अत: प्रसन्न होकर जीना चाहिए। जीवन की कहानियां दुनिया से जोड़ती है और पहचान दिलाती है। जीवन मनुष्य का विजिटिंग कार्ड होता है। जीवन आपकी पहचान है। जो लोग जीवन में जीने का अर्थ समझ लेते हैं वो दूसरों के दुख: दर्द को समझते हैं और एक अलग छाप छोडक़र जाते हैं। जीवन में एक यूनिक पहचान होनी चाहिए। जीवन एक रोल होता है। इंजीनियर, डॉक्टर, दोस्त, साथी, कर्मचारी, पिता-पुत्र ये सब जीवन के रोल होते हैं, अत: रोल को निभाना स्वयं की जिम्मेदारी है। जीवन में रोल को जिम्मेदारी से निभाना महत्वपूर्ण है। जीवन में कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है। हर कार्य में रोल की जिम्मेदारी होती है। अच्छा बुरा जीवन के दो पहलु होते हैं। हमेशा मनुष्य को सकारात्मक रहकर कार्य करना चाहिए। नकारात्मक सोच से जीवन में विफलता मिलती है। जीवन में मनुष्य को हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने की लगन और भावना होनी चाहिए।
READ MORE : #swachhbharatmission प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में करेंगे कपिल को सम्मानित, मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई

विद्यार्थी ने कहा कि जीवन हमेशा खुश रहकर, खुशियों को बांटकर जीना चाहिए। सुख-दुख बांटने से जीवन में हलकापन आता है। समस्याओं को लेकर बैठने से कार्य बिगड़ता है। दोस्तों, रिश्तेदारों, शुभचिन्तकों को समस्याएं बताएं, समाधान मिलेगा।
कार्य साहस और निडरता से करें, सम्मान मिलेगा। उसी सम्मान से मनोबल में बढ़ोतरी होगी। हमेशा नवाचार के साथ सुधार करते रहें। हिंद जिंक के सीईओ सुनील दुग्गल ने अभिनेता विद्यार्थी का आभार जताया। हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेशन पवन कौशिक ने विचार रखे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो