scriptशहीद लेफ्टिनेंट अभिनव उद्यान से मोटर पंपसेट चोरी | Motor pumpset stolen from martyr Lt. Abhinav Udyan | Patrika News

शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव उद्यान से मोटर पंपसेट चोरी

locationउदयपुरPublished: Dec 05, 2021 01:55:40 am

Submitted by:

jagdish paraliya

चोरी की वारदात ने पुलिस गश्त पर सवाल

शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव  उद्यान से मोटर पंपसेट चोरी

शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव उद्यान से मोटर पंपसेट चोरी

कानोड़ (उदयपुर). नगर पालिका के आमलिया बाग स्थित शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव उद्यान से बीती रात चोर मोटर पंपसेट के साथ केबल, स्टार्टर तक चोरी कर ले गए। आबादी क्षेत्र से सटे व कानोड़ से राजपुरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित उद्यान पर हुई चोरी की वारदात ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं।
चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पालिका उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बाबेल ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए चोरी की वारदात का खुलासा करने की पुलिस से मांग की है। वहीं नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक केसरी मल गर्ग ने बताया कि चोरों ने बिजली लाइन काटकर घटना को अंजाम दिया, जिसमें मोटर पंपसेट के साथ केबल, स्टार्टर तक चोरी कर ले गए। जिसकी लिखित में सूचना स्थनीय थाना पुलिस को दी गई है। चोरी से नगर पालिका को करीब ६० हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। मौके पर चोर पाइपलाइन व केबल काटने के लिए लाए औजार भी मौके पर छोड़ गए हैं। इसी सड़क मार्ग पर पूर्व में महिला से सोने की नथ छीनने की वारदात भी हो चुकी है।
ट्रैक्टर ने बाइक सवार को लिया चपेट में, 8 वर्षीय बालक की मौत
झाड़ोल. ओगणा थाना क्षेत्र के कालियाघाटी के नजदीक शुक्र वार शाम को करीब ४ बजे टै्रक्टर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इसमें बाइक पर सवार 8 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई।
एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस थाना गोवर्धन विलास के काया निवासी डुले सिंह पुत्र दुर्गासिंह अपनी पत्नी, पुत्र के साथ बाइक से ओडा की तरफ जा रहा था। इस दौरान कालिया घाटी के नजदीक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसमें डुले सिंह, उसकी पत्नी को मामूली चोटें आई। वहीं पुत्र कैलाश सिंह (8) गंभीर घायल हो गया। उसे झाड़ोल सीएचसी पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीएम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जयसमंद. सलूम्बर-जयसमंद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार खेराड निवासी पेमाराम (40) पुत्र भीमा मीणा शुक्रवार को बाइक से सलूम्बर से अपने घर लौट रहा था। तभी टोल नाके के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक बाइक सहित सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद राहगीरों व ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए सलूम्बर अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार कर उसे उदयपुर रैफर किया गया। उदयपुर जाते समय युवक की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो