scriptनगर निगम शुरू करेगा कोरोना के खिलाफ प्रचार-प्रसार | Municipal corporation will start campaigning against Corona | Patrika News

नगर निगम शुरू करेगा कोरोना के खिलाफ प्रचार-प्रसार

locationउदयपुरPublished: Oct 23, 2020 08:19:03 am

Submitted by:

bhuvanesh pandya

नगर निगम

udaipur_nagarnigam.jpg

साइकिल रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. राज्य सरकार के नो मास्क नो एंट्री जन आंदोलन के तहत गुरुवार को नगर निगम उप महापौर पारस सिंघवी द्वारा निगम की स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली गई। निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष सिंघवी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना में गुरुवार को बैठक में निगम आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने निर्देेश दिए। इसमें प्रत्येक वार्ड में कार्य करने वाले सभी सफ ाई कर्मचारियों को अपने वार्ड पार्षद एवं गणमान्य लोगों के साथ प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को रैली का आयोजन करेंगे। रैली के दौरान सभी सफ ाई कर्मचारियों के हाथों में कोरोना महामारी से बचने हेतु किए जाने वाले उपायों के बारे में संदेश लिखी तख्तियां होगी। रैली के दौरान सभी वार्ड वासियों को कोरोना से बचाव के बारे में बताया जाएगा, सामाजिक संगठनों की मदद ली जाएगी।
पहले यह अभियान 2 नवम्बर तक था, जिसे अब 30 नवम्बर तक बढ़ाया गया है। बैठक में विभिन्न समाजों और सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो