उदयपुर

VIDEO : पार्षद बनने की चाह में भाजपा संगठन के ये नेताजी…

नगर निगम चुनाव 2019 nagar nigam election 2019

उदयपुरOct 12, 2019 / 12:02 pm

Mukesh Hingar

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पार्षद बनना चाहते हैं। इन मंडल अध्यक्षों ने पार्षद बनने के लिए अपनी इच्छा पार्टी के आकाओं तक पहुंचा दी है। यही नहीं जैसे ही वार्डों की लॉटरी nagar nigam election 2019 निकली तो इन्होंने सुरक्षित वार्ड भी तलाश लिया और उसमें कवायद भी शुरू कर दी है। भाजपा के 6 में से पांच मंडल अध्यक्ष तो पार्षद का टिकट चाहते हैं, इसमें से एक तो अभी पार्षद है।
मंडल अध्यक्ष से ज्यादा टिकट को तवज्जो
वैसे भाजपा के संगठन चुनाव के तहत मंडल अध्यक्षों के चुनाव होने थे लेकिन नगर निगम चुनाव के तहत एकाएक मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्षों के चुनावों की तारीख आगे बढ़ा दी। इससे पहले मंडल अध्यक्षों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया था और उसी दौरान वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकली। तभी भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने मन बना लिया था कि वे पार्षद बनकर जनता की सेवा करना चाहते हैं। उनकी दावेदारी पार्टी के नेताओं से लेकर विस में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया तक भी पहुंच गई।
ये मंडल अध्यक्ष जता रहे दावेदारी

1. सुंदर सिंह भंडारी मंडल से देवनारायण धाभाई, ये दावेदारी नहीं कर रहे हंै लेकिन संगठन दायित्व देता है तो लड़ेंगे
2. राणा प्रताप मंडल से मनोहर चौधरी, ये पूर्व में भी नगर निगम में रह चुके हैं
3. सरदार पटेल मंडल से दीपक बोल्या, पहले इनकी पत्नी पार्षद रही

4. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल से चंचल कुमार अग्रवाल, ये भाजपा के मीडिया प्रभारी भी है।
5. डॉ. भीमराव अम्बेडकर मंडल से अतुल चंडालिया, ये अभी वार्ड एक से पार्षद है।
6. दीनदयाल उपाध्याय मंडल से शंभू जैन, इनके साथ इनकी पुत्रवधु डॉ. सोनिका जैन की भी दावेदारी है। वे महिला मोर्चा में पदाधिकारी है।

पार्टी पूरी प्रक्रिया से देगी टिकट

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि दावेदारी तो कोई भी कर सकता है। वैसे पार्टी टिकट देने की प्रक्रिया, जो प्रदेश से गाइड लाइन आएगी उसके अनुसार ही करेगी। मंडल अध्यक्षों को जहां टिकट देना होगा वहां देंगे और जिनसे संगठन का कार्य करवाना है उनसे संगठन का कार्य ही कराएंगे। एक नेता कहना है कि यह सब अंतिम समय पर ही तय होगा और सब मिल बैठकर ही करेंगे।

Home / Udaipur / VIDEO : पार्षद बनने की चाह में भाजपा संगठन के ये नेताजी…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.