scriptनगर निकाय चुनाव : उदयपुर में बची भाजपा की लाज, संभाग में सूपड़ा साफ, जीत हास‍िल करने वालों की देखें पूरी सूची.. | Nagar Nikay Chunav, Udaipur Nagarnigam, Nikay chunav Results 2019 | Patrika News

नगर निकाय चुनाव : उदयपुर में बची भाजपा की लाज, संभाग में सूपड़ा साफ, जीत हास‍िल करने वालों की देखें पूरी सूची..

locationउदयपुरPublished: Nov 19, 2019 01:15:06 pm

Submitted by:

madhulika singh

Rajasthan Nikay Chunav Results 2019 उदयपुर शहर में खिला कमल, नाथद्वारा, आमेट, बांसवाड़ा चित्तौडगढ़़निम्बाहेड़ा व रावतभाटा में मिला हाथ का साथ , कानोड़ में भाजपा और कांगे्रेस को बराबर सीटें

नगर निकाय चुनाव :  उदयपुर में बची भाजपा की लाज, संभाग में सूपड़ा साफ, जीत हास‍िल करने वालों की देखें पूरी सूची..

नगर निकाय चुनाव : उदयपुर में बची भाजपा की लाज, संभाग में सूपड़ा साफ, जीत हास‍िल करने वालों की देखें पूरी सूची..

उदयपुर. Rajasthan Nikay Chunav Results 2019 संभाग के उदयपुर, कानोड़, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़, नाथद्वारा व आमेट नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना के कुछ देर बाद से ही रुझान मिलना शुरू हो गया था। उदयपुर नगर निगम मेेंं भाजपा ने 44 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 20 और अन्‍य के ह‍िस्‍से में 6 सीटें आईं। इसी प्रकार जिले के कानोड़ नगरपालिका में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। यहां किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। भाजपा और कांग्रेस की झोली में 7-7 व जनता सेना की झोली में 6 सीटें आई है। बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 में से 36 सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। इसी तरह आमेट व नाथद्वारा में कांग्रेस ने जीत का परचम फहराया है। चित्तौडगढ़़ में भी कांग्रेस ने बाजी मारी। रावतभाटा व निम्बाहेड़ा में भी 28-28 सीटें कांग्रेस की झोली में गई है।
जैसे जैसे प्रत्याशियों के जीत की घोषणा होती रही वैसै वैसे जनता और समर्थकों का उत्साह परवान चढ़ता गया। नतीजों को लेकर जनता में खासी उत्सुकता नजर आई। सुबह परिणाम आने के बाद लोग टीवी के सामने जमे रहे तो कई लोगों ने मोबाइल के जरिये भी नतीजों की पल-पल की जानकारी हासिल की। जीत के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर थी तो पराजित प्रत्याशियों के समर्थकों में निराशा थी।
यहां देखें उदयपुर नगरन‍िगम में जीत हास‍िल करने वाले प्रत्‍याशी-

वार्ड
01- मुकेश गमेती (भाजपा)
15- चंद्रकला (भाजपा)
29- लोकेश गौड़ (कांग्रेस)
43- रवि तरवाड़ी (कांग्रेस)
57- छोगालाल भोई (बीजेपी)

वार्ड
02-लोकेश कोठारी (भाजपा)
16-राजेश वसीटा (माकपा)
30-रमेश जैन (भाजपा)
44-संजय भगतानी (कांग्रेस)
58-शिल्पा पामेचा (बीजेपी)

वार्ड
03-प्रशांत श्रीमाली(कांग्रेस)
17-तारा चन्द जैन भाजपा
31-विद्या भावसार (भाजपा)
45-शोएब (जनता सेना)
59-देवेंद्र साहू (भाजपा)

वार्ड
04-अरुण टांक (कांग्रेस)
18- महेश त्रिवेदी (भाजपा)
32- ललिता मेनारिया (भाजपा)
46-मनोहर चौधरी(भाजपा)
60- नेहा कुमावत (कांग्रेस)

वार्ड
05- आशा सोनी (भाजपा)
19- मोहन गुर्जर (भाजपा)
33- भंवर सालवी (भाजपा)
47- करणवीर सिंह भाजपा
61-गोविंद सिंह टांक ( भाजपा)
वार्ड
06-शंकर चंदेल ( कांग्रेस)
20- संतोष मेनारिया (भाजपा)
34-माधुरी राठौड़ (भाजपा)
48- दीपिका चौधरी (कांग्रेस)
62- हितांशी शर्मा (कांग्रेस)

वार्ड
07- हिदायत तुला (कांग्रेस)
21- राजकुमारी घन्ना(भाजपा)
35-मोनिका गुर्जर (कांग्रेस)
49-जयश्री असनानी (भाजपा)
63- ज्योति लोहार (भाजपा)

वार्ड
08- धीरज ओढ़ (भाजपा)
22- भँवर सिंह देवडा (भाजपा)
36- भरत जोशी (भाजपा)
50- गौरव प्रताप सिंह (कांग्रेस)
64- राकेश जैन (भाजपा)
अभिषेक
वार्ड
09- हीरा देवी (भाजपा)
23- आरती वसीटा (भाजपा)
37-अरविंद जारोली (भाजपा)
51- पारस सिंघवी (भाजपा)
65- पूनम चन्द मोर (निर्दलीय)

वार्ड
10- गिरीश भारती (कांग्रेस)
24- भगवती डांगी (कांग्रेस)
38- हेमंत बोहरा (भाजपा)
52- तारा शर्मा (भाजपा)
66- रेखा ऊंटवाल (भाजपा)

वार्ड
11- महेंद्र भगोरा (भाजपा)
25-कुलदीप चारण(कांग्रेस)
39- चंदू सुहालका (निर्दलीय)
53- गोपाल जोशी (भाजपा)
67- कुसुम पंवार (भाजपा)
वार्ड
12- मदन लाल दवे (भाजपा)
26- देवेंद्र पुजारी (भाजपा)
40-पूनम सिंह रावत (भाजपा)
54- रुचिका जैन (भाजपा)
68- गरिमा डांगी(भाजपा)

वार्ड
13- चमन आरा (कांग्रेस)
27- सोनिका जैन (भाजपा)
41- कमलेश मेहता (निर्दलीय)
55- मोहम्मद शादाब हुसैन (कांग्रेस)
69- अली असगर सनवाड़ी (कांग्रेस)
वार्ड
14- मोहसिन खान ( निर्दलीय)
28- मुकेश शर्मा (भाजपा)
42- वेणीराम सालवी (भाजपा)
56- शहनाज़ (कांग्रेस)
70- भंवर लाल गमेती (कांग्रेस)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो