पंजाब के बाद दूसरे नंबर पर राजस्थान नेशनल अचीवमेंट सर्वे में कक्षा 3, कक्षा 5, कक्षा 8 , कक्षा 10 के बच्चों के लैंग्वेज, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, पर्यावरण विज्ञान, सामाजिक विज्ञान में बच्चों की क्षमता को परखा। इसमें हर विषय में पंजाब पहले स्थान पर तो राजस्थान दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, कक्षा 3, 5 व 8वीं के बच्चों ने लैंग्वेज में अपनी प्रतिभा साबित की। 10वीं के विद्यार्थियों का अंग्रेजी में प्रदर्शन बेहतर रहा, जबकि सबसे खराब प्रदर्शन विज्ञान में रहा। गणित की बात की जाए तो कक्षा 3 व 5वीं के बच्चों का 8वीं और 10वीं के बच्चों के मुकाबले प्रदर्शन बेहतर रहा।
80 प्रतिशत बच्चों को स्कूल में ही पढ़़ाई करना पसंद सर्वे के मुताबिक, हर कक्षा और विषय में छात्राओं का प्रदर्शन छात्राओं से कहीं बेहतर रहा। वहीं, कोरोना महामारी के दौरान घर पर पढ़ाई को लेकर पूछे गए सवालों में 80 प्रतिशत बच्चों ने माना कि स्कूल में पढ़ाई बेहतर तरीके से होती है। 38 प्रतिशत ने माना कि उन्हें घर पर पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 45 प्रतिशत ने माना कि घर पर पढ़ाई करना खुशनुमा था। 24 प्रतिशत ने माना कि ऑनलाइन पढ़ाई क लिए उनके घर पर उपकरण नहीं थे। 70 प्रतिशत ने माना उनके पास नई चीजें सीखने के लिए काफी समय था।
नेशनल अचीवमेंट सर्वे - - देश के स्कूलों की संख्या - 1,18,274- शिक्षकों की संख्या - 5,26,824 - विद्यार्थियों की संख्या - 34,01,158राजस्थान के स्कूलों की संख्या - 5,947 - शिक्षकों की संख्या - 25,000- विद्यार्थियों की संख्या - 1,51,423
कक्षा 3 - लैंग्वेज - - पंजाब - 355- केरल - 342 - राजस्थान - 339- मैथ्स -- पंजाब - 339 - राजस्थान - 325- महाराष्ट्र - 316 एनवायर्नमेंट स्टडीज -
पंजाब - 334राजस्थान - 322 केरल - 318 कक्षा 5 - लैंग्वेज पंजाब - 339 राजस्थान व चंडीगढ़- 326 मणिपुर- 322 मैथ्स - पंजाब - 316 राजस्थान - 306
मध्यप्रदेश - 296 एनवायर्नमेंटल स्टडीज - पंजाब - 310 राजस्थान - 304 मध्यप्रदेश- 297 कक्षा 8 - लैंग्वेज पंजाब - 338 चंडीगढ़- 334 हरियाणा- 325
मैथ्स - पंजाब - 297 राजस्थान - 286 चंडीगढ़ - 285 साइंस - पंजाब - 287 चंडीगढ़ - 285 राजस्थान - 276 कक्षा 10 -
मैथ्स - पंजाब - 273 चंडीगढ़ - 261 राजस्थान - 256 साइंस - चंडीगढ़ - 260 पंजाब - 254 राजस्थान - 238 अंग्रेजी- गोआ - 338
चंडीगढ़ - 345 पंजाब - 330