8 जून तक सूर्य रहेंगे रोहिणी नक्षत्र में पं. नीलेश शास्त्री के अनुसार ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की दशमी पर 25 मई को दोपहर 2.52 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेगा। इसी दिन से नौ तपा आरंभ हो जाएगा। इस समय सूर्य ग्रह वृषभ राशि में बुध के साथ गोचर कर रहे होंगे । रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्र ग्रह माना जाता हे। जब सूर्य के साथ रोहिणी नक्षत्र का प्रवेश होता है तो गर्मी अधिक होती है। इस बार भी गर्मी अधिक रहेगी। सूर्य 8 जून तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे।
नौ तपा में ग्रहों की युति नौ तपा आरंभ होने के पूर्व ही मेष राशि में राहु, शुक्र ग्रह की युति और वृषभ राशि में सूर्य, बुध ग्रह की युति मीन राशि में मंगल चंद्र बृहस्पति की युति रहेगी और कुंभ राशि में स्वग्रही शनि ग्रह और केतु ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे। राहु और शुक्र ग्रह की सप्तम दृष्टि केतु पर पूर्ण रहेगी। 26 मई मध्यरात्रि में चंद्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। मीन राशि में 3 ग्रहों की युति समाप्त हो जाएगी। शास्त्री ने बताया कि इस समय घर से बाहर निकलने से बचें, पशु-पक्षियों के लिए अन्न-जल की व्यवस्था करनी चाहिए। सभी जीवों के लिए जल सेवा करनी चाहिए। इस मास में जल का दान सबसे श्रेष्ठ बताया गया है। इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है। इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है व जीवन में आने वाले कष्ट दूर होते हैं।