24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरत्न कॉम्प्लेक्स को मिलेगी आधुनिक सीवरेज सुविधा

उदयपुर के भुवाणा क्षेत्र में 90 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक सीवरेज नेटवर्क परियोजना शुरू की जाएगी। करीब 45 किलोमीटर लंबे इस नेटवर्क से 30 हजार लोगों को बेहतर स्वच्छता और सुविधाएं मिलेंगी। परियोजना से जलभराव, ट्रैफिक समस्याओं में राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

2 min read
Google source verification
sewer line network

परियोजना का मानचित्र

उदयपुर. शहर का तेजी से विकसित हो रहा भुवाणा क्षेत्र अब सीवरेज नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। शहर के पॉश और उभरते कारोबारी इलाके नवरत्न कॉम्प्लेक्स में प्रस्तावित सीवरेज नेटवर्क परियोजना से हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से क्षेत्र में बढ़ती आबादी, नए कॉम्प्लेक्स, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आवासीय कॉलोनियों के कारण व्यवस्थित सीवरेज व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब करीब 90.60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह नेटवर्क क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती देगा।

45 किलोमीटर लंबा होगा नेटवर्क

प्रस्तावित सीवरेज नेटवर्क परियोजना के तहत करीब 40 से 45 किलोमीटर लंबा नेटवर्क बिछाया जाएगा। परियोजना की तकनीकी बिड 29 मई को खोली जाएगी, इसके बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। परियोजना को पूरा करने के लिए 24 माह की अवधि निर्धारित की गई है। भुवाणा और नवरत्न कॉम्प्लेक्स क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकसित हुए हैं। यहां बड़े आवासीय प्रोजेक्ट, होटल, शोरूम, कॉम्प्लेक्स और व्यावसायिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन सीवरेज व्यवस्था व्यवस्थित नहीं होने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। नई परियोजना से इन समस्याओं का स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद है।

30 हजार लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

परियोजना से लगभग 30 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी बेहतर स्वच्छता और आधुनिक सुविधा मिल सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक सीवरेज नेटवर्क बनने से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और भविष्य में नए निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। बेहतर आधारभूत सुविधाओं के कारण भुवाणा क्षेत्र का विकास और अधिक तेज होने की संभावना है।

ट्रैफिक और जलभराव की समस्या से भी राहत

सीवरेज लाइनें व्यवस्थित होने से बरसात के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं में कमी आएगी। इससे सड़कें सुरक्षित रहेंगी और लोगों को आवागमन में भी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस परियोजना से क्षेत्र की शहरी सुविधाएं बड़े शहरों के स्तर की हो सकेंगी।