scriptनेहा का टोक्यो ओलम्पिक के एशियाई क्वालीफायर राउंड के लिए चयन | Neha selected for Asian qualifier round of Tokyo Olympics | Patrika News
उदयपुर

नेहा का टोक्यो ओलम्पिक के एशियाई क्वालीफायर राउंड के लिए चयन

– विदेशी नावें से जल्द दिलाएंगे- खाचरियावास
– कयाकिंग में शानदार सफलता

उदयपुरFeb 28, 2021 / 08:38 am

bhuvanesh pandya

नेहा का टोक्यो ओलम्पिक के एशियाई क्वालीफायर राउंड के लिए चयन

,,नेहा का टोक्यो ओलम्पिक के एशियाई क्वालीफायर राउंड के लिए चयन

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. लेकसिटी की बेटी अंतरराष्ट्रीय कयाकिंग खिलाड़ी नेहा का टोक्यो ओलम्पिक के एशियाई क्वालीफ ायर राउंड के लिए चयन हुआ है। नेहा कुमावत गत पांच वर्षों से फतहसागर झील में अभ्यास कर रही है। वे तीन वर्षों से लगातार भारतीय कयाकिंग टीम की खिलाड़ी के रूप में ओपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट तथा वल्र्ड यूनिवर्सिटी हंगरी, यूरोप में हिस्सा ले चुकी है। कोरोना महामारी में भी कोच निश्चय सिंह चौहान एवं दिलीप सिंह चौहान के निर्देशन में प्रथम तीन माह घर पर ही सिर्फ एक्सरसाइज एवं वेट ट्रेनिंग करती रही। उसके बाद प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए अकेली झील में निरंतर अभ्यास करती रही।
नेहा ने पिछले माह भोपाल में आयोजित भारतीय टीम की सलेक्शन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाई थी। वे 5 से 7 मई, 2021 तक थाईलैंड में होने वाली एशियाई ओलंपिक क्वालीफ ायर चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी। भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व भारतीय खेल प्राधिकरण एवं इंडियन कयाकिंग एसोसिएशन द्वारा अलग-अलग चरणों में आयोजित तीन माह के प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेगी। प्रथम चरण 2 से 31 मार्च 2021 तक श्रीनगर की डल झील में नेशनल ट्रेनिंग कैंप होगा। उदयपुर के प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने नेहा कुमावत एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व खाचरियावास ने आश्वासन दिया कि मेवाड़ को वाटर एकेडमी दिलाने का प्रयास होगा।
——
विदेशी नावें से जल्द दिलाएंगे- खाचरियावास
प्रभारी मंत्री खाचरियावास ने शनिवार को फतहसागर पर कयाकिंग केनोइंग की गतिविधियों को देखा व तैराक खिलाडिय़ों के साथ काफी समय बिताया। उनकी समस्याओं को सुन निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विदेशी नावें अति शीघ्र उपलब्ध करवाएंगे। तैराकी के राष्ट्रीय खिलाडिय़ोंं युग चलानी, योशिता व्यास, दिनेश गायरी, वसुंधरा चौहान से बातचीत की।

Home / Udaipur / नेहा का टोक्यो ओलम्पिक के एशियाई क्वालीफायर राउंड के लिए चयन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो