scriptइन दो नेताओं को बनाया जा सकता है राजस्थान सरकार में मंत्री, मिल सकता है बड़ा पद ! | New Cm of rajasthan state, Ashok Gahlot, Sachin Pilot | Patrika News

इन दो नेताओं को बनाया जा सकता है राजस्थान सरकार में मंत्री, मिल सकता है बड़ा पद !

locationउदयपुरPublished: Dec 15, 2018 05:14:58 pm

Submitted by:

madhulika singh

www.patrika.com/rajasthan-news

news

cp joshi

उदयपुर . अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट के उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद अब सब की निगाहें मंत्रिमंडल गठन पर टिक गई है। उदयपुर-राजसमंद जिले से कौन मंत्री बनेगा, इसको लेकर कांग्रेस व आम जनता के बीच चर्चा शुरू हो गई। इनका मानना है कि नाथद्वारा से सीपी जोशी व खेरवाड़ा से दयाराम परमार का नाम पहली सूची में आ सकता है।
गहलोत-पायलट को जिम्मेदारी मिलने पर उदयपुर में कांग्रेस ने मनाया जश्न

कांग्रेसजनों ने शुक्रवार शाम को आतिशबाजी करते हुए खुशी मनाई। उन्होंने शहर में कई स्थानों पर जश्न मनाया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में शाम 6.30 बजे चेतक सर्कल पर आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और जश्न के बीच अपने नेताओं के नारे लगाए। इस दौरान पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, दिनेश श्रीमाली, फिरोज अहमद शेख, गणेश डागलिया, नजमा मेवाफरोश, दीपक सुखाडिय़ा, मोहसिन खान, उमेश शर्मा, मोहम्मद छोटू कुरैशी, विनोद जैन आदि उपस्थित थे। जगदीश चौक में पंकज पालीवाल के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई।
READ MORE : मानव संसाधन विकास मंत्रालय की शुरुआत, न्यूटन-आइंस्टीन-कलाम खोजेगा एमआईसी

फतहसागर किनारे स्थित मुम्बइया बाजार व्यापारियों ने भी खुशी जताते हुए मिठाइयां बांटी। अध्यक्ष भरत साहू का कहना था कि गहलोत जब भी उदयपुर आते हैं, तब इस बाजार में चाय की चुस्कियां लेते हैं। कानपुर गांव में पन्नालाल मेघवाल के नेतृत्व में आतिशबाजी कर खुशी जताई गई। बलीचा बाइपास चौराहा पर शाम को आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई। इस दौरान ओबीसी जिलाध्यक्ष हरीश धाबाई, भानुप्रताप गुर्जर, घनश्याम गुर्जर आदि उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो