scriptनई फ्लाइट: एयर विस्तारा की उड़ानें 4 अक्टूबर से | New Flight: Air Vistara flights from October 4 | Patrika News

नई फ्लाइट: एयर विस्तारा की उड़ानें 4 अक्टूबर से

locationउदयपुरPublished: Sep 10, 2019 12:16:16 pm

Submitted by:

Bhuvnesh

– मुम्बई और दिल्ली के लिए शुरू होंगी सेवाएंw

नई फ्लाइट: एयर विस्तारा की उड़ानें 4 अक्टूबर से

नई फ्लाइट: एयर विस्तारा की उड़ानें 4 अक्टूबर से

भुवनेश पण्ड्या

उदयपुर . लेकसिटी से अब मुम्बई और दिल्ली आना-जाना आसान हो जाएगा। दूसरी सेवाओं के साथ ही एयर विस्तारा की सेवाएं भी 4 अक्टूबर से मिलने लगेगी।
अशोक जोशी ने बताया कि इसकी फ्लाइट 4 से 26 अक्टूबर तक मुम्बई से उदयपुर, उदयपुर से मुम्बई चलेगी। इसमें फ्लाइट नम्बर यूके 613 मुम्बई से 12.15 बजे चलेगी जो 1.55 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह पूरा सप्ताह चलेगी। इसी प्रकार यूके 614 फ्लाइट 4 से 26 अक्टूबर उदयपुर-मुम्बई चलेगी। सातों दिन चलने वाली ये फ्लाइट उदयपुर से 2.30 बजे रवाना होकर 4 बजे मुम्बई पहुंचेगी।
जोशी ने बताया कि 27 और 28 को फ्लाइट नहीं है, जबकि 29 अक्टूबर से फिर से फ्लाइट चलेगी। यूके 613 फ्लाइट 29 अक्टूबर से शुरू होकर 28 मार्च तक सातों दिन चलेगी। मुम्बई से उदयपुर 12.15 से रवाना होकर 1.45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यूके 614 फ्लाइट 29 अक्टूबर से 28 मार्च तक चलेगी, जो उदयपुर-मुम्बई 2.20 पर रवाना होकर 4 बजे मुम्बई पहुंचेगी। यूके 627 फ्लाइट 29 अक्टूबर से 29 मार्च तक सात दिन चलेगी। जो दिल्ली से उदयपुर चलेगी, दिल्ली से 1 बजे रवाना होकर 2.45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार यूके 628 फ्लाइट 29 अक्टूबर से 29 मार्च तक सात दिन चलेगी, उदयपुर से दिल्ली 3.20 बजे रवाना होकर 4.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो