scriptहालात सामान्य करना पहली चुनौती -आइजी | New IG Praful Kumar joined | Patrika News

हालात सामान्य करना पहली चुनौती -आइजी

locationउदयपुरPublished: Jul 02, 2022 02:47:32 am

Submitted by:

Pankaj

नए आइजी प्रफुल्ल कुमार ने किया जॉइन, एसपी विकास शर्मा आज करेंगे

हालात सामान्य करना पहली चुनौती -आइजी

हालात सामान्य करना पहली चुनौती -आइजी

उदयपुर शहर में तनाव की स्थिति संभालने की जिम्मेदारी लेकर रेंज में नए आइजी प्रफुल्ल कुमार ने शुक्रवार सुबह कार्यभार ग्रहण कर लिया। इधर, नए एसपी विकास शर्मा शनिवार को जॉइन करेंगे। आइजी प्रफुल्ल कुमार ने शुक्रवार सुबह कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि बिगड़े हालात को नियंत्रित कर पुन: सामान्य करना पहली चुनौती है। इसके बाद संभाग में अपराध नियंत्रण को लेकर काम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उदयपुर में नृशंस हत्या के बाद प्रदेशभर में बिगड़े तनाव को लेकर राज्य सरकार ने नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर दौरे से लौटे और रात को उदयपुर आइजी-एसपी बदले दिए थे।
एमएन, जंगा, भट्ट और मीणा ने ली राहत की सांस
शहर में शुक्रवार को जगन्नाथ रथयात्रा शांतिपूर्वक निकलने की चुनौती पूरी होने के बाद शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने राहत की सांस ली। उदयपुर में तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जहां सरकार ने एडीजी एसीबी दिनेश एमएन और उदयपुर रेंज प्रभारी एडीजी श्रीनिवास राव जंगा को उदयपुर भेजा था, वहीं संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और कलक्टर ताराचंद मीणा को भी स्थिति संभालने के निर्देश दिए थे। तनाव की स्थिति संभालने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर दौरे के समय भले ही इन अधिकारियों की पीठ थपथपाई, लेकिन इनकी असल परीक्षा जगन्नाथ रथयात्रा निकालना ही था। तनावपूर्ण माहौल के बीच शुक्रवार को शहर के सबसे बड़े धार्मिक उत्सव रथयात्रा निकालने की चुनौती से पार होने पर चारों अधिकारियों ने राहत की सांस ली। तनाव की स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही सभी यही चाह रहे थे कि रथयात्रा शांति से निकल जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो