scriptराजस्‍थान के नए CM अशोक गहलोत के बारे में जानिए ये खास बातें … | new rajasthan cm, ashok gehlot, udaipur | Patrika News
उदयपुर

राजस्‍थान के नए CM अशोक गहलोत के बारे में जानिए ये खास बातें …

www.patrika.com/rajasthan-news

उदयपुरDec 14, 2018 / 05:11 pm

madhulika singh

ashok gehlot
मुकेश ह‍िंगड़/उदयपुर. आखिर राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री के नाम पर बना सस्‍पेंस खत्‍म हो गया और अशोक गहलोत के मुख्‍यमंत्री बनने की औपचारिक घोषणा कर दी गई। वहीं, सचिन पायलट को उपमुख्‍यमंत्री का पद दे द‍िया गया। मेवाड़ की भी पहली पसंद अशोक गहलोत ही थे। जब-जब भी गहलोत उदयपुर आते हैंं तो उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट भर जाता है। इसके पीछे एक ही कारण है गहलोत की सरलता व सहजता। वे हर कार्यकर्ताओं से मिलते हैंं और हर व्यक्ति की सुनते हैंं
READ MORE : Video : प्रशासन की चुनावी व्यस्तता का उठाया फायदा, लोगों ने कर लिया यह काम…

गहलोत उदयपुर आते हैं तो इस जगह जरूर जाते हैं…

– गहलोत जब भी उदयपुर आते हैंं तो वे कभी होटल में नहीं ठहरते हैंं और सीधे सर्किट हाउस ही जाते हैंं और वहीं ठहरते हैंं। ये बताते देंं कि गहलोत जब मुख्यमंत्री थे तब भी वे सर्किट हाउस में ही रुकते रहे।
– अशोक गहलोत जब भी उदयपुर आते हैंं तो फतहसागर झील की पाल पर अवश्य जाते हैंं। जैसे समय मिलता है वैसे वे मॉर्निंग या ईवनिंग वॉक को जाते हैंं। यही नहीं वे वहां बैठकर चाय पीते हैंं और आम जनता से भी चर्चा करते हैंं।

Home / Udaipur / राजस्‍थान के नए CM अशोक गहलोत के बारे में जानिए ये खास बातें …

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो