scriptमेवाड़-वागड़ में आज शाम वर्चुअल गरजेंगे नितिन गडकरी | news,bjp-virtual-rally-nitin-gadkari-rajasthan-bjp-udaipur, rajasthan | Patrika News

मेवाड़-वागड़ में आज शाम वर्चुअल गरजेंगे नितिन गडकरी

locationउदयपुरPublished: Jun 27, 2020 12:06:30 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

पहली रैली होगी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

उदयपुर. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष पूर्ण होने पर मेवाड़-वागड़ को शनिवार को नई दिल्ली से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी संबोधित करेंगे। भाजपा ने केन्द्र की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए कोरोना के इस संकट में वर्चुअल रैली का जो रोडमेप तैयार किया, यह उदयपुर संभाग की पहली रैली होगी। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए विस में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पूरी ताकत लगाई और अंतिम दिन भी जिले में दौरा किया।
वैसे रैली में उदयपुर के अलावा कोटा व अजमेर संभाग भी होगा। शाम 4 बजे गडकरी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। कटारिया शुक्रवार रात तक सोशल मीडिया की तैयारियों को खुद अंतिम रूप देने में जुटे। उन्होंने पूरी तकनीकी और अब तक की तैयारियों को जाना-समझा। संभाग के प्रभारी प्रमोद सामर व शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली से भी कटारिया ने ग्राउंड स्तर की तैयारियों की पूरी जानकारी ली। श्रीमाली ने सभी 12 मंडलों, सभी मोर्चो के पदाधिकारियों की वीसी से बैठकें ली। रैली में एक बड़ी स्क्रीन भाजपा कार्यालय व बाकी 70 ही वार्डों में एलसीडी स्क्रीन लगाई जा रही है जहां पर सोशल डिस्टेंस के साथ रैली में गडकरी को सुनेंगे। मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्चुअल रैली को लेकर कटारिया ने पार्टी कार्यालय पर जिले के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक भी की। कटारिया ने कहा कि सभी अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर रैली से जुड़े। बैठक मैं सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक फूलसिंह मीणा, महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, संभाग आईटी प्रभारी तुषार जिंदल, जिला आईटी संयोजक यशवंत मंडावरा आदि उपस्थित थे।
इधर, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सयोजक गौतम प्रकाश गांधी व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रेवाशंकर माली की टीम ने भी रैली को लेकर तैयारियां की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो