scriptGood News: अब उदयपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र बनेंगे स्मार्ट, यहां होगी इस खास तरीके से पढ़ाई | Now Udaipurs Anganwadi center will become smart | Patrika News

Good News: अब उदयपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र बनेंगे स्मार्ट, यहां होगी इस खास तरीके से पढ़ाई

locationउदयपुरPublished: Oct 26, 2017 02:18:14 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

– आंगनबाडिय़ों पर एनिमेशन से पढ़ाएंगे बच्चों को, सरकारी स्कूलों में पूरी होगी स्मार्ट क्लास की जरूरतें

Anganwadi center
उदयपुर . शहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। केन्द्रों पर बच्चों को एनिमेशन के जरिए पढ़ाया जाएगा, जबकि स्कूलों में फर्नीचर और स्मार्ट क्लास रूम की जरूरतें पूरी की जाएंगी। उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी ने एजुकेशन पॉलिसी बना दी है और इसके तहत प्रस्ताव भी मंगवा लिए हैं। स्मार्ट सिटी के तहत इस कार्य को लेकर कंपनी ने एजुकेशन पॉलिसी में यह सब बदलने और करने का निर्णय किया है।
वैसे स्कूलों के सारे काम इस पॉलिसी के तहत होंगे और आंगनबाड़ी में बदलाव स्मार्ट सिटी फंड से होगा। इसके लिए कंपनी ने सबसे पहले शहरी क्षेत्र में इन सबके डाटा जुटाए हैं। आगामी दिनों में जमीनी स्तर पर काम शुरू किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों को डूंगरपुर पैटर्न पर बदला जाएगा। डूंगरपुर में एक संस्था व आबकारी विभाग के सहयोग से काम किया गया है, जबकि यहां यह काम स्मार्ट सिटी के तहत होगा। इसमें टीवी के जरिए पाठ पढ़ाए जाएंगे, एनिमेशन होने से बच्चे भी आकर्षित होंगे और स्मार्ट पढ़ाई शुरुआत से मिलने लगेगी। प्राथमिकता स्वयं के भवन वाले आंगनवाड़ी केन्द्रों को दी जाएगी।
READ MORE: सावधान इस राशि में पधारेंगे न्याय के देवता शनि , किस राशि पर क्‍या होगा असर, किसकी खत्‍म होगी साढ़़े़े़े़े़साती..जानें

ऐसे बनाएंगे आंगनबाड़ी केंद्र

– आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एनिमेशन के जरिए शिक्षा
– हिन्दी के भी अच्छे कंटेट उपलब्ध कराए जाएंगे
– प्रयास होगा कि 15-15 मिनट का पाठ हो
– बच्चों के क्लास रूम भी आकर्षक होंगे
– दीवारों पर अलग-अलग पेंटिंग्स होंगी
– टॉय बैंक भी स्थापित किए जाएगे।

हमारा मकसद है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों तक नौनिहाल पहुंचें और केन्द्र से उनका जुड़ाव बना रहे। इसी के लिए यह सब प्लान किया है। इसका सीधा फायदा नौनिहालों को होगा और आंगनबाड़ी केन्द्र की तस्वीर भी बदलेगी।
बिष्णुचरण मल्लिक, जिला कलक्टर एवं उपाध्यक्ष उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी

प्रयास है कि पॉलिसी को लेकर इस सप्ताह में सब कुछ तय कर लें। आंगनबाडिय़ों को बदलने का काम दो चरण में किया जाएगा। वैसे भी हमने स्मार्ट सिटी के तहत सरकारी स्कूलों में स्मार्ट कक्षा-कक्ष भी बनाए हैं।
सिद्धार्थ सिहाग, सीईओ, उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी
Anganwadi center

ट्रेंडिंग वीडियो