उदयपुर

अधिकारी-कर्मचारी इलेक्शन डयूटी में, सरकारी विभाग खाली

उदयपुर. लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव लोकसभा चुनाव को लेकर एक ओर जहां जनप्रतिनिधि मैदान में डटे हुए हैं। वहीं दूसरी और ये चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी लगे हुए हैं। चुनाव 26 अप्रेल को होना है। ऐसे में सभी चुनाव की तैयारियों को मूर्त रूप […]

उदयपुरApr 25, 2024 / 07:17 pm

Madhusudan Sharma

Jilaparisad Photo

उदयपुर. लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव लोकसभा चुनाव को लेकर एक ओर जहां जनप्रतिनिधि मैदान में डटे हुए हैं। वहीं दूसरी और ये चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी लगे हुए हैं। चुनाव 26 अप्रेल को होना है। ऐसे में सभी चुनाव की तैयारियों को मूर्त रूप देने की तैयारियों में मशगूल है। पत्रिका ने जब सरकारी कार्यालयों केे हाल देखे तो यहां पर विभागों की विभिन्न शाखाएं खाली ही नजर आई। कुछ शाखाओं में केवल एक दो कर्मचारी ही काम करते नजर आए। इसके अलावा जनता से अधिकतर कार्यालय और उनकी शाखाएं खाली रही। जिसके कारण यहां आने वाले लोगों को काम के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा चुनाव के कारण कई कार्यालय खाली नजर आए।

जिला परिषद

अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग: रमेश चौरडिय़ा की चुनाव में डयूटी लगी हुइ है। उनकी सीट दोपहर 12.36 बजे खाली रही।

आवास शाखा: यहां पर कार्यरत कर्मचारियों को जिला परिषद की ओर से चलाई जा रही स्वीप गतिविधियों में लगा रखा है। ऐसे में यहां पर भी सीट खाली नजर आई। इसके अलावा आरडी व आरटीआई शाखा में कर्मचारी काम करते नजर आए।

उदयपुर विकास प्राधिकरण

यहां पर अधिकारियों की सभी कुर्सियां खाली नज आई। यहां पर कुछ एक कर्मचारी काम करते दिखाई दिए। ऐसे में यहां काम के लिए आने वाले लोगों को अधिकारियों के बिना निराश होकर लौटना पड़ा। इसके अलावा बिल जमा करवाने, पीए सेक्शन सहित आदि शाखाओं में कर्मचारी काम करते दिखे। इसके अलावा यहां की पटटा वितरण शाखा में सिर्फ एक कर्मचारी नजर आया। कुछ कर्मचारी लंच के चलते नजर नहीं आए और कुछ कर्मचारियों की चुनाव में डयूटी होने के कारण उनकी कुर्सियां खाली रही।

ये भी पढ़ें: उदयपुर जिले में 20 से 29 साल के 4.98 लाख युवा मतदाता, पहली बार वोट देंगे 65 हजार 723

नगर निगम

अधिशासी अभियंता विद्युत: दोपहर 12.55 पर कुर्सी खाली नजर आई। चुनाव में व्यस्तता के कारण अधिकारी नहीं आए।

प्रन्यास शाखा द्वितीय: इस शाखा की सारी कुर्सियां खाली रही। बाहर से दरवाजा बंद रहा। इसके अलावा लेखा शाखा बंद नजर आई। वहीं डीडीआर शाखा खुली मिली जहां पर कर्मचारी करते नजर आए।

निर्माण शाखा: यहां बने तीन-चार केबिन अधिकारी, कर्मचारी काम करते नजर आए। जबकि अन्य केबिनों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी चुनाव में डयूटी पर गए हुए थे।

पट्टा शाखा: इस शाखा पर चुनाव में डयूटी लगी होने के कारण यहां पर ताला लगा मिला।

Home / Udaipur / अधिकारी-कर्मचारी इलेक्शन डयूटी में, सरकारी विभाग खाली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.