scriptपत्थर खदान में दबने से एक मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल | One worker died, one seriously injured due to being buried in a stone | Patrika News

पत्थर खदान में दबने से एक मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल

locationउदयपुरPublished: Nov 26, 2021 07:35:04 pm

Submitted by:

jagdish paraliya

खदान में पत्थर गिरने से हुआ हादसा

पत्थर खदान में दबने से एक मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल

पत्थर खदान में दबने से एक मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल

परिजनों से देर शाम तक चली वार्ता
नयागांव (उदयपुर). खेरवाड़ा उपखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत कारछा कला के लांबा पनवा में स्थित सौंप स्टोन खडिय़ा पत्थर खदान में शुक्रवार सुबह दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल हो गया जिसे उदयपुर रेफर किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मजदूर खदान में काम कर रहे थे। अचानक ऊपर से पत्थर गिरने से हकरा (45) पुत्र कालू खराड़ी व सवजी पुत्र पुना अहारी दब गए। इसमें हकरा खराड़ी की मौके पर मौत हो गई। घायल सवजी को ग्रामीणों ने निकाला और खेरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर कर दिया। पत्थर गिरने के बाद सौंप स्टोन मालिक व अन्य मजदूर वहां से भाग गए। हादसे की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर खेरवाड़ा थानाधिकारी श्यामसिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद ऋषभदेव वृत्ताधिकारी विक्रमसिंह भी मौके पर पहुंचे।
शाम को निकाला जा सका शव
जानकारी के अनुसार खदान में पत्थर गिरने के बाद मशीनों के चालक भी वहां से फरार हो गए। एेसे में ग्रामीणों ने अपने प्रयास से सवजी बाहर निकाला लेकिन हकरा के शव को नहीं निकाल पाए। प्रशासन के आने के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने शव को मौताणे की मांग को लेकर निकालने नहीं दिया। मगर पुलिस के समझाइस के बाद शव को देर शाम करीब 6 बजे शव को निकाला गया। शव को खेरवाड़ा मोर्चरी में रखा गया है।
पूर्व में भी हुआ था हादसा
उक्त हादसे से पूर्व कारछा के अन्य सौप स्टोन खदान में लगभग 9 व 10 वर्ष पूर्व भी हादसा हो चुका है। जिसमें दो लोगों की दबने से मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार गणेश पुत्र जीवतराम व एक अन्य की खदान में दबने से मौत हो गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो