scriptपैंथर पिंजरे में कैद | panther Imprisoned in cage | Patrika News

पैंथर पिंजरे में कैद

locationउदयपुरPublished: Apr 23, 2021 07:12:39 pm

Submitted by:

surendra rao

– साथी पैंथर पहाड़ी की ओर भागा

panther Imprisoned in cage

पैंथर पिंजरे में कैद

जावरमाइंस. (उदयपुर).बीते एक माह से केवड़ा वन नाका क्षेत्र में ग्रामीणों के भय का कारण बने पैंथर जोड़े में से एक पैंथर पिंजरे में कैद हो गया।
वनकर्मी रामलाल ने बताया कि पन्ना फ ला में महिला पर हमला करने के बाद दो पिंजरे लगाए और दो कैमरे लगाए गए थे। जंगल में हर ओर नजर रखी जा रही थी, लेकिन कुछ दिनों से पैंथर की हलचल नहीं दिख रही थी। बुधवार शाम ७ बजे पैंथर के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिली। इस पर वनकर्मी मौके पर गए। पता चला कि एक पैंथर पिंजरे में कैद हो गया व दूसरा पिंजरे के पास बैठा है। इस पर वनकर्मियों ने रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया, लेकिन आधे घण्टे बाद पैंथर पहाड़ी की ओर भाग गया। वनकर्मियों ने पिंजरे में बंद पैंथर को मौके से हटाया। मेडिकल मुआयना कराने के बाद सज्जनगढ़ अभ्यारण में भेजा गया।
ये हुई थी घटनाएं
बीती १८ मार्च रात को केवड़ा कला निवासी प्रभुलाल को पैंथर ने घायल कर दिया। इसके बाद १५ अप्रेल को सिंघटवाड़ा पन्ना फ ला निवासी महिला वक्तु बाई को घायल किया। दूसरे ही दिन सुसाला में रामलाल मीणा को घायल किया। तीनों ही घाटना में एक समानता थी कि हमला करने वाला पैंथर अकेला नहीं, बल्कि जोड़े में था। तीनों ही घटनाओं में इंसानों के सिर पर झपट्टा मारा गया।
ग्रामीणों को मिली राहत
ग्रामीणो ने बताया कि पैंथर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों को राहत मिली है। वन विभाग का कहना है कि साथी के पकड़े जाने पर पैंथर आक्रोश में आते हैं। ग्रामीण सतर्कता बरत रहे थे। साथी पैंथर को पकडऩे के लिए पिंजरे लगा रखे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो