भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने पहले सत्र में कहा कि सहकारिता के माध्यम से मध्यम व गरीब वर्ग के जीवन में बदलाव ला सकते है। किसी भी कार्य को व्यवस्थित कर सुदृढ रचना बनाकर भाजपा के काम का आधार सहकारिता का क्षेत्र बने ऐसा हम प्रयास करें।राज्यसभा सासंद एवं राजस्थान कॉ-ऑपरेटिव बैंक फेडरेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गहलोत ने कहा कि प्रत्येक सहकारी संस्थानों और सहकारी समितियों मे संगठन के आधार पर आने वाले समय में प्रदर्शन कर विरोध करें एवं अधिकारियों को जनता का काम करने पर मजबूर करें। इससे जनता का पार्टी संगठन के साथ जुड़ाव बढ़ेगा। 2023 में जब भाजपा का कमल खिलेगा तब हम सहकारिता के क्षेत्र में वृहद् स्तर पर आमजन की भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को काम के आधार पर आगे बढ़ाने में सहायक होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनिया, बलवान यादव, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, दलीचंद मईड़ा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अलका मुन्दड़ा, जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार मौजूद थे। अध्यक्षता सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने की। संचालन सुनील कुमावत ने किया। आभार शिव स्वामी ने व्यक्त किया।