उदयपुर

video…साइकिल रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

नगर निगम

उदयपुरOct 20, 2020 / 07:01 am

bhuvanesh pandya

साइकिल रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. नगर निगम द्वारा सोमवार को साइकिल रैली निकालकर शहरवासियों को कोरोना महामारी से बचने के किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया। नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि उदयपुर में फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना में शहर में जन जागरण साइकिल रैली निकाली गई। रैली में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के स्वयंसेवक, नगर निगम कर्मचारी सम्मिलित हुए।

नदारद मिले 211 सफ ाई कर्मचारीउदयपुर. नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने सोमवार को एक बार फिर शहर के विभिन्न वार्डो का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 211 सफ ाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। महापौर गोविंद सिंह टाक के निर्देश पर शहर में सफ ाई व्यवस्था का जायजा लेने सोमवार को विभिन्न वार्डों का सघन एवं औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान 211 सफ ई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सिंघवी ने सेक्टर 1 एवं सेक्टर 4 के वार्डों में दौरा किया वही स्वास्थ्य प्रभारी सच्चिदानंद शर्मा ने सेक्टर 8 के वार्डो का दौरा किया स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली द्वारा सेक्टर 6 का दौरा किया दूसरी ओर स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा सेक्टर 3 के अंतर्गत आने वाले वार्डों का दौरा किया गया। औचक निरीक्षण में उप महापौर को 74 सफ ाई कर्मचारी, स्वास्थ्य अधिकारी शर्मा को 38 कर्मचारी स्वास्थ्य निरीक्षक श्रीमाली को 29 कर्मचारी एवं सुभाष चंद्र शर्मा को 35 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित सफ ाई कर्मचारियों की मौके पर ही अनुपस्थिति दर्ज कर चेताया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.