scriptमई में मौसम की तरह बदलती रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें | petrol diesel price increase in mya month 2021 in rajasthan | Patrika News

मई में मौसम की तरह बदलती रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें

locationउदयपुरPublished: May 30, 2021 11:52:45 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

27 दिन में पॉवर पेट्रोल 4.52, पेट्रोल 3.44 तथा डीजल 4.19 रुपए का भाव बढ़ा

उदयपुर में एक पेट्रोल पंप पर लगी कतार।

उदयपुर में एक पेट्रोल पंप पर लगी कतार।

उदयपुर. मई महीने में भी पेट्रोल-डीजल के भाव पहली तारीख से 27 मई तक बढ़ते ही रहे। कुछ दिन ऐसे थे तब भाव सामान्य रहे लेकिन भाव घटने का कोई दिन नहीं आया। मई महीने के शुरूआत से लेकर अब तक पॉवर पेट्रोल में 4.52 रुपए, पेट्रोल में 3.44 तथा डीजल में 4.19 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 1 मई से 27 मई के बीच कुछ दिनों को छोडकऱ भाव बढ़ते ही रहे। पूरे महीने का उदयपुर में पेट्रोल-डीजल के चार्ट से समझे कि भाव बढ़ते गए।

तारीख…. पॉवर पेट्रोल… पेट्रोल… डीजल
1 मई… 100.43… 97.14… 89.55
2 मई… – – –
3 मई… – – –
4 मई… 101.34… 97.34… 89.79
5 मई… 101.52… 97.52… 89.99
6 मई… 101.76… 97.76… 90.30
7 मई… 102.05… 98.06… 90.63
8 मई… – – –
9 मई … – – –
10 मई… 102.32… 98.33… 90.99
11 मई… 102.61… 98.61… 91.31
12 मई… 102.87… 98.87… 91.58
13 मई… – – –
14 मई… 103.17… 99.18… 91.95
15 मई… – – –
16 मई… 103.80… 99.43… 92.24
17 मई… – – –
18 मई… 104.08… 99.71… 92.56
19 मई… – – –
20 मई… – – –
21 मई… 104.28… 99.91… 92.87
22 मई… – – –
23 मई… 104.46… 100.09… 93.16
24 मई… – – –
25 मई… 104.70… 100.33… 93.43
26 मई… – – –
27 मई… 104.95… 100.58… 93.74
दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का सोशल मीडिया पर अभियान
इधर, प्रदेश में कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल की दरों में वृद्धि के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया, इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिए महंगाई के विरोध में हल्ला बोल रहे है। स्पीक अप कैंपेन के तहत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता वीडियो के जरिए पेट्रोल डीजल की दरों में वृद्धि के खिलाफ अपनी बात रखते हुए मोदी सरकार से इसकी दरें कम करने की मांग करेंगे। यह अभियान करीब एक सप्ताह तक चलाया जाएगा, इसमें राजस्थान कांग्रेस केन्द्र की मोदी सरकार को इसके लिए निशाने पर ले रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो