गर्मी दिखाने लगी प्रचंड रूप पिछले कुछ दिनों में ही गर्मी का कहर ढहाने वाली मई की शुरुआत होने का अहसास होने लगा है। मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्मी ठंडी पड़ी हुई थी। लेकिन, अब प्रचंड रूप ले लिया है। ये हाल केवल उदयपुर का है, जबकि पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। केवल इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी प्रचंड गर्मी से बेहाल हैं। दोपहर में अब सड़कें सूनी होने लगी हैं तो शाम ढलने पर ही लोग थोड़ी राहत की सांस ले पा रहे हैं। हालांकि रात तक गर्म हवाओं का जोर बना हुआ है। बीती रात का तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क व तापमान में और 2 से 3 डिग्री से. की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।