scriptपीएम मोदी ने लेकसिटी से कही ‘मन की बात’ | PM Modi speaks of 'man ki bat' to Lake city | Patrika News

पीएम मोदी ने लेकसिटी से कही ‘मन की बात’

locationउदयपुरPublished: Jul 29, 2019 03:02:50 am

Submitted by:

Pankaj

भाजपा कार्यकर्ताओं की लगी भागदौड़, 12 जगहों पर रही गूंज, जानिए क्या कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने-

PM Modi speaks of 'man ki bat' to Lake city

पीएम मोदी ने लेकसिटी से कही ‘मन की बात’

उदयपुर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 55वां प्रसारण, रविवार को अखिल भारतीय स्तर पर प्रसारित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में, अनेक जनोपयोगी विषयों के साथ, मुख्य रूप से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति प्रेरित किया। आगामी प्रतियोगिता में भाग लेकर, श्रीहरिकोटा तकनीकी भ्रमण के लिए आव्हान किया। मोदी के जल सरंक्षण, पर्यावरण उन्नयन की पालना की बात कही।
उदयपुर शहर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सभी 12 मंडलों में इसके सार्वजनिक श्रवण का आयोजन किया गया। ‘मन की बातÓ जिला संयोजक राम जी. वाष्र्णेय ने बताया कि मुखर्जी मंडल का मुख्य कार्यक्रम कैलाश कॉलोनी में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन व लोकेश द्विवेदी के सानिध्य में हुआ। उपाध्याय मंडल का कार्यक्रम ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, अलका मूंदड़ा के आतिथ्य में हुआ। अशोक विहार में देव नारायण धाभाई के सानिध्य में भण्डारी मण्डल का कार्यक्रम हुआ। प्रताप मंडल का कार्यक्रम विश्वविद्यालय मार्ग पर जिनेन्द्र शास्त्री, किरण तातेड़ के सानिध्य में तथा झामेश्वर मंडल का आयोजन उमड़ा गांव में अमृत मेनारिया के आतिथ्य में हुआ। जावर मंडल का आयोजन टीड़ी स्थानक पर हरीश मीणा के सानिध्य में हुआ।
उदयपुर के देबारी मंडल में, मन की बात, समापन उपरान्त, भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, भाजपा नेता प्रमोद सामर, दिनेश भट्ट के सानिध्य में नीम, जामुन, गुलमोहर के 15 पौधों का रोपण किया गया।
देवारी मंडल का आयोजन देबारी लोहार मोहल्ला में, जयपुर से आए भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच तथा भाजपा नेता प्रमोद सामर, दिनेश भट्ट के आतिथ्य में हुआ। जबकि भुवाणा मंडल का आयोजन भुवाणा गांव में भाजपा जिला मंत्री देवेंद्र साहू तथा गिरीश शर्मा के नेतृत्व में हुआ। नादेशमां मंडल में दिनेश धाभाई के सानिध्य में, मन की बात को सुना गया। बडग़ांव मंडल का आयोजन चिकलवास पर प्रधान खुबीलाल पालीवाल तथा नारायण सिंह चंदाना के सानिध्य में हुआ। अम्बेडकर मंडल में कमलेश जावलिया के नेतृत्व में सामूहिक श्रवण किया गया।
पटेल मंडल का आयोजन जवाहर नगर में पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद जैन एवं महामंत्री प्रेम सिंह शक्तावत के आतिथ्य में हुआ। अभियान उप संयोजक सतीश भटनागर ने बताया कि हर महीने नए विषय वस्तुओं को जनता के बीच चर्चा होने से कार्यकर्ताओं में काफी जोश रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो