scriptयूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर उदयपुर के इस थाना अधिकारी ने फहराया तिरंगा, सलाम है इनके जज्बे को | police officer of Udaipur hoisted tricolor on Mount Elbrus | Patrika News

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर उदयपुर के इस थाना अधिकारी ने फहराया तिरंगा, सलाम है इनके जज्बे को

locationउदयपुरPublished: Aug 15, 2019 03:19:52 pm

Submitted by:

madhulika singh

भारतीय पर्वतारोहियों के दल में शामिल सराडा थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर दी

ratan singh chauhan

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर उदयपुर के इस थाना अधिकारी ने फहराया तिरंगा, सलाम है इनके जज्बे को

गौतम पटेल/ सराड़ा. आजादी के इस पावन अवसर पर न सिर्फ सराडा बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है सराडा थानेदार रतन सिंह ने उनके जज्बे व देश भक्ति के सामने लोग नतमस्तक हैं | भारतीय पर्वतारोहियों के दल में शामिल सराडा थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर दी |
जज्बे व बहादुरी की मिसाल रतन सिंह अपने साथियों के साथ माउंट एलब्रुस की 5642 मीटर ऊंचाई पर पहुंच कर देशवासियों को सन्देश जारी कर स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी व जयहिन्द का घोष किया | वहीं जैसे ही उनका सन्देश पहुंचा, सोशल मीडिया पर उनकी बहादुरी की चर्चा के साथ बधाइयों का तांता लग गया |
मूलत: चित्तौडगढ जिले के निवासी रतन सिंह करीब साल भर से सराडा थानाधिकारी के है | उन्होंने 12 अगस्त को चढाई शुरु की थी | गुरुवार दोपहर को कठिन बाधाओं को पार करते हुए माऊंट एलब्रस पर पहुंचकर उन्होंने तिरंगा फहराया | चौहान की बहादुरी की हर तरफ प्रशंसा है |
चौहान ने 2002 में पहलगांव में बेसिक पर्वतारोहण का कोर्स किया , इसके बाद 2013 में जवाहर इंस्टीट्यूूट ऑफ माऊंटेनियरिंग से एडवांस पर्वतारोहण का कोर्स किया | माऊंट एलब्रुस रुस के काकेशस में स्थित इस चोटी की ऊंचाई 18315 फुट है | थानाधिकारी रतन सिंह 20 अगस्त को पुनः उदयपुर लौटेंगे |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो