scriptसुनसान खेत के कुएं पर मिला था पुजारी का शव, मौत के मामले में पुलिस ने किया राजफाश | Police statement in case of priest's death in udaipur | Patrika News
उदयपुर

सुनसान खेत के कुएं पर मिला था पुजारी का शव, मौत के मामले में पुलिस ने किया राजफाश

रात को घर से रहस्यमय तरीके से घर से लापता थे पुजारी

उदयपुरJun 15, 2019 / 03:56 pm

Bhagwati Teli

dead bodies

dead bodies

जगत. अंबिका मंदिर से करीब 12 दिन पहले रात्रि को रहस्यमय तरीके से लापता हुए पुजारी अर्जुन गिरि गोस्वामी (60) पुत्र अमर गिरि का शव मिलने के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को राजफाश किया है। पुलिस का कहना है कि गृह क्लेश के चलते पुजारी की ओर से खुदकुशी करना सामने आया है।
गौरतलब है कि पुजारी 2 जून की रात्रि को मंदिर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। घटना के तीसरे दिन उनका शव सुनसान खेत स्थित एक कुएं में मिला था। घटना के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी और कई दिनों तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा था। पुलिस ने लम्बी पड़ताल की थी। अनुसंधान के बाद पुलिस ने बताया कि परिजनों से कहासुनी होने के बाद पुजारी की ओर से यह कदम उठाना सामने आया है।
पुलिस अनुसंधान में हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है। घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का कारण सामने आया है। मदन सिंह चौहान, थानाधिकारी, कुराबड़

(FILE PHOTO)

Home / Udaipur / सुनसान खेत के कुएं पर मिला था पुजारी का शव, मौत के मामले में पुलिस ने किया राजफाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो