scriptलॉकडाउन में कर्मवीरोंं का हुआ जोरदार स्वागत-सम्मान! | Policemen Welcomed By VillGERS, Kheroda, Udaipur | Patrika News

लॉकडाउन में कर्मवीरोंं का हुआ जोरदार स्वागत-सम्मान!

locationउदयपुरPublished: Apr 11, 2020 11:53:27 pm

Submitted by:

madhulika singh

चिकित्सा और पुलिसकर्मियों के सम्मान में लोगोंं ने बजाई ताली-बढ़ाया हौसला

Fight against Corona : police jawan welcome in youth and doctor

कोरोना के कर्मवीर : पुलिस जवानों का शहरवासियों ने माला पहनाकर किया स्वागत, बोली यह बात

हेमन्त गगन आमेटा/बुद्धि प्रकाश पराशर. खेरोदा कोरोना वायरस के बढ़ने की आशंका के चलते चल रहे लॉकडाउन में भी कर्मवीर अपनी महत्ती भूमिका निभाने में पीछे नही है। चिकित्सा विभाग एवं पुलिस विभाग सहित तमाम विभागों से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी लोगों की सुरक्षा के लिए इस आपदा का डटकर सामना कर दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे है। इन्ही कर्मवीरों का हौसला बढ़ाने के लिए जिले खेरोदा गांव में आम लोगों ने चिकित्सा एवं पुलिसकर्मियों को फूल माला पहना कर स्वागत- सम्मान किया। खेरोदा गांव के मुख्य बाजार में गुजरते समय कर्मवीरों का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उनके सम्मान में तालियां भी बजाई। गांव की गलियों में गुजरते समय छोटे बच्चे से लगाकर बड़े बुजुर्गों ने अपने घरों की बालकनियों में खड़े रहकर कर्मवीर के सम्मान में जयकारे लगाते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। इस दौरान लोगों ने कर्मवीरों की सुरक्षा के लिए हाथ जोड़कर भगवान से उन्हें स्वस्थ रखने की प्रार्थना भी की। इस दौरान खेरोदा थानाधिकारी अधिकारी रणजीत सिंह, खेरोदा चिकित्सा प्रभारी डॉ पांचूराम सैनी सहित पुलिस जाब्ता एवं चिकित्सा विभाग का स्टॉफ मौजूद रहा। खेरोदा थाना अधिकारी ने लोगों द्वारा दिए गए सम्मान पर आभार प्रकट करते हुए लोगो को लॉक डाउन में प्रशासन के निर्देशों की पालना कर अपने-अपने घरों में रहने की अपील की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो