scriptविद्युत निगम के प्रयास लाए रंग, बड़ी संख्या में बदले गए मीटर | Power Corporation's efforts are fruitfull, a large number of meters replaced | Patrika News

विद्युत निगम के प्रयास लाए रंग, बड़ी संख्या में बदले गए मीटर

locationआगराPublished: Dec 18, 2016 12:54:00 pm

Submitted by:

madhulika singh

विद्युत निगम के लोस रिडक्शन प्रोग्राम का प्रथम चरण 31 दिसंबर को पूरा होगा। इसके तहत निगम ने मीटर बदले के साथ ही फीडर सुधार के कई कार्य किए जिसके सकारात्मक परिणाम मिलने लगे है। निगम ने उदयपुर जोन में गत वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत छीजत कम करने में कामयाबी हासिल की है।

vidhyut nigam, udaipur

vidhyut nigam, udaipur

 विद्युत निगम के लोस रिडक्शन प्रोग्राम का प्रथम चरण 31 दिसंबर को पूरा होगा। इसके तहत निगम ने मीटर बदले के साथ ही फीडर सुधार के कई कार्य किए जिसके सकारात्मक परिणाम मिलने लगे है। निगम ने उदयपुर जोन में गत वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत छीजत कम करने में कामयाबी हासिल की है। प्रोग्राम के तहत जोन में अधिक छीजत वाले फीडरों को लिया गया। इन पर टेढ़े-मेढ़े पोल को सीधा करना, लंबी लाइन पर पोल लगाना, लोड ज्यादा होने पर छोटे ट्रांसफार्मर लगाना, क्षतिग्रस्त और चोरी की संभावना वाले क्षेत्रों में एवी केबल और इंसुलेटेड कंडक्टर लगाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही लोड बैलेंसिंग ट्रांसफार्मर और अर्थिंग, खराब मीटर बदलने की करवाई जा रही है।
READ MORE: अगर आपके पास ऐसा कोई कॉल आए तो रहें सावधान..लग जाएगा लाखों का चूना

बड़ी संख्या में बदले गए मीटर

योजना के तहत उदयपुर जोन के छह जिलों में कई मीटर बदले जा चुके हैं और कई बदलने बाकी हैं। जोन में थ्री फेज एग्रीकल्चर के कुल 1 लाख 76369 और अन्य थ्री फेज के 65836 मीटर है। प्रोग्राम शुरू होने से पहले कृषि के 22179 और अन्य क्षेत्र के 2732 मीटर खराब थे। इनमें से 30 नवंबर तक कृषि क्षेत्र के 13255 और अन्य क्षेत्र के 2390 मीटर बदले जा चुके हैं। इसके अलावा सिंगल फेज के शहरी क्षेत्र में कुल 2 लाख 57534 मीटर और ग्रामीण क्षेत्र के कुल 10 लाख 47569 मीटर हैं। प्रथम चरण से पूर्व शहरी क्षेत्र के 8910 मीटर और ग्रामीण क्षेत्र के 74830 मीटर खराब थे। 30 नवंबर तक शहरी क्षेत्र के सभी मीटर बदले गए और ग्रामीण क्षेत्र के 67514 मीटर बदले गए हैं।
110 फीडर पर छीजत 20 प्रतिशत घटी

जोन में कुल 2475 फीडर है और 580 सब स्टेशन है। प्रथम चरण में 883 फीडर का चयन कर फीडर इंचार्ज नियुक्त किए गए। साथ ही फीडर मैनेजमेंट कमेटी का गठन कर फीडर वाइस बाइंडर तैयार किया गया। इस बाइंडर में फीडर इंचार्ज इंट्री कर रहा है। इन सभी फीडरों में से 110 फीडर पर छीजत 20 प्रतिशत से कम हो चुकी है।
READ MORE: मिट्टी खाने पर 3 साल की मासूम को सलाखों से दागा, अपनों ने ही दिया असहनीय दर्द

विजिलेंस ने भी की कार्रवाई

छीजत कम करने के लिए विजिलेंस टीमों ने भी कार्रवाई की। इससे जहां विद्युत निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हुई, वहीं विद्युत चोरी पर कुछ हद तक लगाम लगी है। अप्रेल से नवंबर तक जोन में बिजली की चोरी के 10330 मामले पकड़े गए जिनमें 19.8 करोड़ रुपए जुर्माना राशि का निर्धारण किया गया। इसमें से 9 करोड़ 22 लाख रुपए वसूली की गई। 791 एफआईआर दर्ज की गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो