scriptमेवाड़ में प्री मानसून की बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम, अब जल्द होगी मानसून की एंट्री | Pre Monsoon In Rajasthan, Pre Monsoon Rain In Udaipur | Patrika News

मेवाड़ में प्री मानसून की बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम, अब जल्द होगी मानसून की एंट्री

locationउदयपुरPublished: Jun 12, 2022 03:16:20 pm

Submitted by:

madhulika singh

Pre Monsoon In Rajasthan, Pre Monsoon Rain In Udaipurलेकसिटी में प्री मानसून की दस्तक, शाम को बूंदाबांदी और रात में हुई बारिश, हवाओं ने घोली ठंडक, गर्मी से मिली रहत

tourist.jpg
Pre Monsoon Rain In Udaipur लेकसिटी में शनिवार रात को Pre Monsoon In Rajasthan की बारिश के बाद रविवार को दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। शनिवार तक जहां सुबह से शाम तक गर्मी तपा रही थी, वहीं शाम ढलते-ढलते काले बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया और देर रात को बारिश हुई। इसने मानूसन के जल्द ही आने की खुशखबर दे दी। शहर में कई जगह प्री मानसून की बारिश हई साथ ही हवाओं में ठंडक घुल गई। इससे मौसम सुहाना हो गया। गौरतलब है कि मौसम विभाग जयपुर ने शनिवार से प्री मानसून की गतिविधियों की शुरुआत की संभावना जताई थी। अब आंधी-बारिश का यह तंत्र पूर्वी राजस्थान में सक्रिय हो चुका है और कुछ भागों में आगामी तीन-चार दिनों तक दोपहर के बाद सक्रिय होने की संभावना बनी रहेगी।
कई जगह हुई बूंदाबांदी
उदयपुर में शाम ढलने के बाद कई क्षेत्रों में हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि सुबह से तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। दोपहर तक कहीं बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने पलटा खाया। इधर, तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री से. दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री से. पर पहुंच गया। एक दिन पूर्व ये 28.1 डिग्री से. पर था। इसमें 1.4 डिग्री की बढ़त हुई।
——————-
मेवाड़-वागड़ और झालावाड़ से हो सकती है एंट्री

मानसून की एंट्री इस बार भी मेवाड़-वागड़ और झालावाड़ के मार्ग से हो सकती है। अभी प्री मानसून ने भी झालावाड़ के मार्ग से एंट्री की है। वहीं, पिछले साल भी झालावाड़, मेवाड़-वागड़ से मानसून ने राजस्थान में प्रवेश किया था। अब मानसून का प्रवेश भी इसी मार्ग से तय समझा जा रहा है। मानसून 22 जून तक प्रवेश करेगा तब तक प्री मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी।
————
राजस्थान में पिछले 5 सालों में मानसून की दस्तक
2021 – 18 जून

2020 – 24 जून
2019 – 2 जुलाई

2018 – 26 जून

2017 – 27 जून
2016 – 22 जून
2015 – 23 जून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो