scriptHOLI 2017: होली के रंगों में सराबोर होने को तैयार उदयपुर, होलिका दहन की भी तैयारी | Preparations for HOLI fest in udaipur | Patrika News

HOLI 2017: होली के रंगों में सराबोर होने को तैयार उदयपुर, होलिका दहन की भी तैयारी

locationजोधपुरPublished: Mar 11, 2017 03:51:00 pm

Submitted by:

madhulika singh

शहर के प्रमुख स्थलों पर शुक्रवार देर रात तक होली रोपने और सजाने का कार्य चला। इधर, बाजारों में दिनभर त्योहारी खरीदारी के चलते रेलम-पेल रही।

होली का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर लोगों में उत्साह और उमंग व्याप्त है। शहर के प्रमुख स्थलों पर शुक्रवार देर रात तक होली रोपने और सजाने का कार्य चला। इधर, बाजारों में दिनभर त्योहारी खरीदारी के चलते रेलम-पेल रही। 
होली को लेकर गत एक माह से शहर के कृष्ण मंदिरों में प्रतिदिन विशेष मनोरथ हो रहे हैं। पूरे माह चलने वाले आयोजनों के क्रम में पूर्णिमा, ग्यारस, अमावस आदि पर विशेष महोत्सव मनाए गए। जैसे-जैसे होली का दिन नजदीक आ रहा है मंदिरों में होने वाले आयोजनों में रंगत भी बढऩे लगी है। प्रतिदिन ठाकुरजी को गुलाल-अबीर अर्पित करते है। श्रद्धालु फाग गीतों की धुन पर थिरकते हुए ठाकुरजी के साथ अबीर, गुलाल से होली खेल रहे हैं। 
READ MORE: Video: HOLI 2017 : स्किन बचाने के लिए खरीद रहे हर्बल गुलाल, अन्य रंगों से अधिक हो रही बिक्री

इधर शाम को भी मंदिरों में फाग के कीर्तन किए जा रहे हैं। भगवान को गर्मी का विशेष शृंगार धराया जा रहा है। इधर शुक्रवार देर रात को विक्रेताओं ने शहर के सूरजपोल, घंटाघर, मल्लातलाई, हाथीपोल, देहली गेट, शिक्षा भवन आदि क्षेत्रों में होली के डंडे, चारा, कंडे आदि जमा दिए गए। इनकी बिक्री शनिवार सुबह से होनी शुरू हो जाएगी। कई लोग शनिवार और रविवार दोपहर तक शुभ मुहूर्त में होलिका रोपण करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो