शहर भाजपा ने निकाली रैली, मनाया जश्न राष्ट्रपति पद पर द्रोपदी मुर्मू के निर्वाचन पर भाजपा शहर जिला ने रैली निकालकर जश्न मनाया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविद्र श्रीमाली के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में एकत्र होकर वहां से रैली रवाना हुई जो बापू बाजार सूरजपोल, धानमंडी, तीज का चौक, देहली गेट बापू, बाजार होते हुए पुनः टाउन हॉल परिसर पहुंची। वरिष्ठ पदाधिकारी भाजपा जिंदाबाद, धन्यवाद धन्यवाद प्रधानमंत्री का धन्यवाद नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री संतोष मीणा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तातेड़, विशेष संपर्क अभियान प्रदेश सह संयोजक प्रकाश चंद्र अग्रवाल, आपदा राहत एवं सहयोग विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ जिनेंद्र शास्त्री, शहर महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल, पूर्व सभापति वीरेंद्र बापना आदि शामिल थे। समापन पर टाउन हॉल में जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने कहा कि देश की पहली आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर चुनाव लड़ा कर देशभर में उनके प्रति वातावरण बनाकर जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में उनका निर्वाचन करवाया निश्चित रूप से यह एक गौरव का विषय है।
कोर्ट चौराहा पर अंबेडकर प्रतिमा स्थल अनुसूचित जाति मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष सत्य नारायण मोची के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मिठाई वितरण किया गया।
