scriptलेकसिटी में मोदी के बर्थडे कार्यक्रम में किसानों व सैनिकों का सम्मान किया, चाय पर चर्चा कर गिनाई उपलब्धियां | Prime Minister Modi's birthday live event in udaipur rjasthan bjp | Patrika News

लेकसिटी में मोदी के बर्थडे कार्यक्रम में किसानों व सैनिकों का सम्मान किया, चाय पर चर्चा कर गिनाई उपलब्धियां

locationउदयपुरPublished: Sep 18, 2021 12:00:23 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उदयपुर में कई आयोजन हुए, भाजपा ने मंडल से बूथ तक जन्मदिन मनाया गया

BJP Udaipur

BJP Udaipur

उदयपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को शहर में भाजपा ने सेवा व समर्पण के साथ मनाया। सुबह से लेकर रात तक भाजपा की ओर से अलग-अलग जगह पर आयोजन हुए जिसमें मोदी के जन्म दिन पर केट काटे और शुभकामनाएं दी। पार्टी की ओर से मंडल से लेकर बूथ तक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। इस अवसर पर पौधरोपण, फल वितरण, किसान व सैनिक सम्मान, स्वच्छता अभियान दीप प्रज्वलन, आतिशबाजी, मिठाई वितरण, चाय पर चर्चा आदि कार्यक्रम प्रमुख रूप से हुए।
भाजपा किसान मोर्चा का कार्यक्रम
सुन्दर सिंह भण्डारी मण्डल में महिला मोर्चा की ओर से चाय की चौपाल पर कार्यक्रम हुए जिसमें भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, सिद्धार्थ शर्मा, किरण तातेड सहित महिलाओं ने मोदी की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिलाध्यक्ष श्रीमाली, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा, महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल, कार्यक्रम सहसंयोजक अमृत मेनारिया, गजेंद्र भंडारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सनी पोखरना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरालाल डांगी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभु प्रजापत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल आदि के नेतृत्व में अलग-अलग कार्यक्रम हुए।
शिवाजी नगर में कार्यक्रम
महिला मोर्चा शहर जिला की ओर से सभी मंडलों में चाय की चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसी प्रकार युवा मोर्चा ने सभी मंडलों में बूंदी के केक बनाकर आतिशबाजी की। ग्राम पंचायत देवाली की ओर से सरपंच सत्यरायण के साथ कार्यकर्ताओं ने मोदी का जन्मदिन मनाया।
सुंदर सिंह भंडारी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर मंडल में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी पार्क में पौधरोपण किया। अंबेडकर मंडल महिला मोर्चा ने चाय की चौपाल पर चर्चा की। राणा प्रताप मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मारू के सानिध्य में सेक्टर छह स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल में फल वितरण किया। शाम को आयड स्थित विवेकानंद प्रतिमा परिसर में दीप प्रज्वलित कर मोदी के यशस्वी जीवन की कामना की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष देवी लाल सालवी, ग्रामीण विधायक मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, प्रेम सिंह शक्तावत के साथ सेटेलाइट हॉस्पिटल में फल वितरण किए एवं भीलू राणा चौराहे पर 251 दीप प्रज्वलित कर मिठाई वितरण किया।
भाजपा महिला मोर्चा कार्यक्रम

सरदार पटेल मंडल में संकल्प पत्र पर कार्यकर्ताओं ने मोदी को बधाई संदेश के लिए पोस्टकार्ड प्रेषित किए। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष विजय आहूजा के सानिध्य में आरएमवी में पौधरोपण किया। भाजपा बडग़ांव मंडल द्वारा बस स्टैंड चिकलवास पर मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह राणा के सानिध्य में चाय पर चर्चा एवं पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया वहां प्रधान प्रतिभा नागदा, उप प्रधान प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। भाजपा विशेष संपर्क प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रकाश चंद्र अग्रवाल, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश खोखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृज लाल सोनी, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मिठाई वितरित की।
जिला सहकार संघ की ओर से गोष्ठी का आयोजन कर पौधरोपण किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता डायालाल लबाना ने की। मुख्य अतिथि उपभोक्ता भण्डार के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सामर थे। अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र चौहान आदि ने अंबेडकर चौराहा पर अंबेडकर प्रतिमा के आस-पास के पार्क में सफाई व्यवस्था की। भुवाणा में पूर्व सरपंच अनिल चित्तौड़ा के नेतृत्व में क्षेत्र के राणवाड़ी में बच्चों को खाद्य सामग्री व फल बांटे गए।
भाजपा का कार्यक्रम
भाजपा किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष दलीचंद डांगी ने बताया की पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिह पंवार ने की। कार्यक्रम में किसानो व रिटायर्ड सैन्यकर्मियों का सम्मान किया गया। वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़ की ओर से शिवाजी नगर स्थित हनुमान मंदिर में समिति अध्यक्ष प्रकाश चंद अग्रवाल एवं संरक्षक दिनेश भट्ट के साथ 71 दीपक प्रज्वलित किए गए। ओबीसी मोर्चा की ओर से शोभागपुरा चैराहा मोदी को पांच हजार बधाई संदेश के पोस्ट कार्ड आम जनता की ओर से भिजवाएं। जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने कहा कि पार्टी की ओर से 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक पूरे जिले में पार्टी व मोर्चा की ओर से सेवा संकल्प के कार्यक्रम होंगे। भाजयुमों डबोक मण्डल के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डबोक में फल वितरण आयोजित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो