7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2023: दीपावली पर डेढ़ गुना हुआ निजी बसों का किराया, अभी और बढ़ेगा

Diwali 2023: अन्य प्रदेशों में निवासरत मेवाड़ के लोगों के साथ निजी बस संचालकों ने लूट शुरू कर दी है। दीपावली पर्व के आसपास की तारीखों पर बाहर से उदयपुर आने वाली बसों में डेढ़ से दोगुना किराया वसूला जाने लगा है।

2 min read
Google source verification
private_bus_fare.jpg

Diwali 2023: अन्य प्रदेशों में निवासरत मेवाड़ के लोगों के साथ निजी बस संचालकों ने लूट शुरू कर दी है। दीपावली पर्व के आसपास की तारीखों पर बाहर से उदयपुर आने वाली बसों में डेढ़ से दोगुना किराया वसूला जाने लगा है। मजबूरी में लोग निजी बस संचालकों को मनचाहा किराया देकर टिकट बुक करवा रहे हैं। इधर जानकारों की माने तो उदयपुर से बाहर जाने वाली बसों में दीपावली के बाद किराया बढ़ेगा।

त्योहार आने के साथ निजी बस संचालकों की चांदी होने लगी है। जबकि कई लोग एडवांस बुकिंग करवाने लगे हैं। जानकारों के अनुसार 8 से 11 नवंबर तक देश के महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली आदि प्रदेशों से आने वाली बसों में आम दिनों की अपेक्षा किराया डेढ़ गुना लिया जा रहा है। जैसे-जैसे पर्व के दिन नजदीक आ रहे हैं। किराए की राशि भी बढ़ती जा रही है। अंत समय में टिकट बुक करवाने वाले लोगों को मनचाही सीट नहीं मिलेगी और किराया भी दो से ढाई गुणा तक देना होगा।

यह भी पढ़ें : जयपुर से दौड़ेगी हाई-राइज मेमू ट्रेन, बेंगलुरु से कल पहुंचेगा पहला रैक, जानिए और क्या है खास

इसी प्रकार दीपावली के बाद चौथ और पंचमी से उदयपुर से जाने वाली निजी बसों का किराया अधिक लगेगा। इसमें भी एडवांस बुकिंग करवाने वालों को डेढ़ गुणा राशि और एनवक्त पर करवाने वालों को दो से ढाई गुणा राशि देनी होगी।

यह लग रहा किराया


स्थान- स्पीपर- एसी- स्लीपर
आम दिन- त्योहारों पर- आम दिन- त्योहारों पर
मुंबई- 1000- 1500 से 2000- 1500- 2200 से 2800
दिल्ली- 900- 1500 से 2000- 1500- 2000 से 2500
सूरत- 900- 1500 से 1800- 1300- 2000 से 2500
वडोदरा- 800- 1300 से 1800- 1200- 1500 से 2000
नोट : यह राशि अन्य स्थानों से उदयपुर आने की है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में रजिस्ट्रेशन के लिए आरटीओ पहुंची पांच करोड़ की कार, सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़


बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग