scriptप्रियंका गांधी की उदयपुर में रैली को लेकर आई यह खबर, उदयपुर कांग्रेस ने भेजा था बुलावा | priyanka gandhi rally in udaipur, priyanka gandhi road show | Patrika News

प्रियंका गांधी की उदयपुर में रैली को लेकर आई यह खबर, उदयपुर कांग्रेस ने भेजा था बुलावा

locationउदयपुरPublished: Apr 25, 2019 11:17:07 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को सुनने को लेकर बेताब

मुकेश हिंगड़/उदयपुर. पांच दिन के बाद 29 अप्रेल को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान होगा। कांग्रेस-भाजपा की ओर से अब किसी बड़े नेता की बड़ी सभा या रैली नहीं होगी। कांग्रेस के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) को लाया जाए लेकिन अब इस चुनाव में वह मांग पूरी नहीं होगी।
अब दोनों ही दलों का पूरा जोर जनसम्पर्क पर रहेगा। प्रदेश कांग्रेस ने बड़े नेताओं व स्टार प्रचारकों की सभा को लेकर जो सुझाव मांगे थे, उनमें प्रियंका गांधी के नाम पर जोर था। पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व को बताया था कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को सुनने को लेकर बेताब हैं। उनकी सभा या रैली उदयपुर में हो। प्रत्याशी रघुवीर सिंह मीणा भी चाहते थे लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बेणेश्वर में सभा हो जाने से प्रियंका का कार्यक्रम नहीं बना। देहात कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला ने बताया कि राहुल गांधी की सभा हो गई है। अब 26 अप्रेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की मावली में सभा है, इसके अलावा कोई बड़ी सभा का कोई कार्यक्रम अभी नहीं है।
भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांधी ग्राउण्ड पर सभा होने के बाद अब पार्टी की ओर से बड़े नेता की कोई सभा का कार्यक्रम नहीं है। भाजपा शहर अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली के अनुसार बड़ी सभा मोदी की हो चुकी है, फिलहाल अब कोई बड़ी सभा का कार्यक्रम नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो