scriptशोभायात्रा और तपस्वियों का सम्मान | procession on eve of prayushan's closing | Patrika News

शोभायात्रा और तपस्वियों का सम्मान

locationउदयपुरPublished: Sep 27, 2018 02:41:58 am

Submitted by:

Pankaj

दिगम्बर जैन समाज में पर्युषण पर्व की समाप्ति पर विशेष आयोजन, खंडेलवाल तेरहपंथ समाज मंडी की नाल में क्षमावाणी कलश कार्यक्रम

procession-on-eve-of-prayushan-s-closing

शोभायात्रा और तपस्वियों का सम्मान

उदयपुर . दिगम्बर जैन खंडेलवाल तेरहपंथ समाज मंडी की नाल में क्षमावाणी कलश कार्यक्रम हुआ। समाजजन बाईजीराज कुण्ड से जुलूस के रूप में जल कलश भरकर लाए। श्रीजी का अभिषेक किया। समाज अध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि पर्युषण पर्व में उपवास करने वाले तपस्वी राजकुमार शाह, हरीश गदिया, विनोद पद्मा शाह, विकास शाह, रितेश सोनी का बहुमान किया गया। सचिव कैलाश जैन ने बताया कि प्रतिभावान विद्यार्थी समीक्षा जैन, अक्षी गदिया, सेजल जैन, चारु बैनाड़ा, पलाश सोनी का सम्मान किया। सामूहिक क्षमावाणी हुई। मदनलाल गंगवाल, राकेश जैन, कैलाश गंगवाल, ललित गदिया, नीरज गदिया मौजूद थे।
उमड़े भक्त
गणेशनगर पायड़ा स्थित पदमप्रभू दिगंबर जैन मंदिर से मुनि शुभम कीर्ति के सानिध्य में भगवान पद्मप्रभू की पालकी निकाली गई। अध्यक्ष सुरेंद्र दलावत ने बताया कि पालकी पहाड़ा से बेकनी पुलिया होते हुए आयड़ स्थित गंगू कुंड पहुंची। जहां भगवान पद्म प्रभु की पूजा आरती की गई। मंत्री अनिल सरकावत ने जानकारी दी।
क्षमावाणी कलश एवं सामूहिक क्षमावाणी
दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व समापन के बाद एक दूसरे से क्षमा मांगते हैं, क्षमा करते हैं। चित्रकूटनगर स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर खण्डेलवाल दिगम्बर जैन संस्थान अध्यक्ष डॉ. एसके लुहाडिय़ा, सचिव सुरेश पाटनी ने बताया कि बुधवार को श्रीजी का अभिषेक किया गया। बाद में सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम हुआ। जानकारी प्रचार संयोजक शांति कुमार कासलीवाल ने दी।
निकली शोभायात्रा
दिगम्बर जैन महावीर चैत्यालय मंडी की नाल के तहत स्थापित नेमिनाथ जैन मंदिर नोखा रोड सेक्टर-3 की तरफ से भगवान महावीर स्वामी को रजत पालकी में विराजित करके शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर-4 जाकर पुन: नेमिनाथ मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा आज
पर्युषण पर्व के समापन पर सेक्टर 4 स्थित पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से गुरुवार दोपहर 3 बजे चांदी की पालकी में श्रीजी की शोभायात्रा निकलेगी। जो मंदिर से सेक्टर 4 तिराहा होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। जलाभिषेक, शांतिधारा व पूजन की जाएगी।
मिथ्यात्व छोड़े बिना मोक्ष संभव नहीं
उदयपुर . श्रमण संघीय आचार्य डॉ. शिवमुनि ने महाप्रज्ञ विहार में आयोजित धर्मसभा में कहा कि श्रावक-श्राविकाएं सभी मोक्ष मार्गी है, लेकिन जीवन से मिथ्यात्व छोड़े बिना मोक्ष मार्ग पर चलना संभव नहीं है। अनादिकाल से हमनें अपने जीवन में बहुत मिथ्यात्व का भाव भर रखा है, हमें इस मिथ्या को छोडऩा होगा। जब तक हम अपना मिथ्यात्व भाव छोड़ेंगे नही ंतब तक हम संसार में ऐसे ही भटकते रहेंगे।
सुविधाओं में सुख नहीं
मुनि शास्त्रतिलक विजय ने सेक्टर 4 स्थित शांतिनाथ जिनालय में आयोजित धर्मसभा में कहा कि हम मानते हैं कि भौतिक वस्तुओं में सुख है, लेकिन अनेक लोगों के पास भौतिक सुविधाएं हैं। इसके बावजूद वे दु:खी है। इसलिए भौतिक वस्तुओं में सुख नहीं है और ये सुविधाएं न हो तो दुख नहीं है। यह जानकारी जिनालय समिति अध्यक्ष सुशील कुमार बांठिया ने दी।
निंदा करना बंद करें
आयड़ ऋषभ भवन में चातुर्मास कर रहे मुनि प्रेमचंद ने धर्मसभा में कहा कि सर्वजन प्रिय बनने के लिए सर्वप्रथम दूसरों की निंदा करना बंद करें। निंदा करने से व्यक्ति अपने उपार्जित पुण्य नष्ट कर देता है। पाप कर्म का बंध करता है।
दूसरों से करें अच्छा व्यवहार
आयड़ तीर्थ पर वर्षावास कर रहे आचार्य यशोभद्र सूरिश्वर ने धर्मसभा में कहा कि अपमान का बदला अपमान से मिलता है, तो सम्मान का बदला सम्मान से। हर व्यक्ति दूसरों से अच्छे व्यवहार की आशा करता है, मगर वह इस बात को भूल जाता है कि मुझे दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करना है।
भूल को स्वीकार करें
आराधना भवन में वर्षावास कर रहे पन्यास प्रवर श्रुत तिलक विजय ने धर्मसभा में कहा कि आपके स्वभाव की पहचान आपका वर्तन होता है। जब आप से गलती हुई तब आप कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
क्षमा वचन से ही नहीं
हुमड़ भवन में धर्मसभा में सुमित्रसागर ने कहा कि क्षमा किसी वाणी का पर्व नहीं होता है। क्षमा केवल दो शब्द नहीं होते है। इन दो शब्दों में सारे संसार की गहराई और इसका सार छुपा हुआ है। क्षमा तो आत्मा का पर्व होता है, यह आत्मा की वाणी होती है।
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का आगाज
अणुव्रत समिति की ओर से 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह मनाया जा रहा है। पहले दिन अणुव्रत प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। साध्वी श्री प्रेक्षाप्रभा, साध्वीश्री नव्यप्रभा के सानिध्य में दिगम्बर जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरादीवाड़ा में आयोजन हुआ। प्रचार मंत्री राजेन्द्र सेन ने बताया कि मुख्य अतिथि देवस्थान विभाग आयुक्त विनीता बोहरा थीं। प्राचार्य कला मुर्डिया, समिति अध्यक्ष गणेश डागलिया ने विचार रखे। कवि डाडमचन्द डाडम, अर्जुन डांगी ने प्रस्तुति दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो