scriptRajasthan Election 2018 : कोई रखता है अपने पास हीरे तो कोई चलता है बीएमडब्‍ल्‍यू में..इनकी संपत्ति‍ उड़ा देगी होश.. | Properties Of Candidates, Rajasthan Assembly Elections 2018, Udaipur | Patrika News

Rajasthan Election 2018 : कोई रखता है अपने पास हीरे तो कोई चलता है बीएमडब्‍ल्‍यू में..इनकी संपत्ति‍ उड़ा देगी होश..

locationउदयपुरPublished: Nov 20, 2018 03:37:24 pm

Submitted by:

madhulika singh

www.patrika.com/rajasthan-news

Account of immovable property of candidates

Account of immovable property of candidates

भुवनेश पंड्या/ उदयपुर . जिले से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में कोई बाइक पर है तो कोई बीएमडब्ल्यू पर सवार है। नामांकन के साथ दिए घोषणा पत्र में प्रत्याशियों ने चल-अचल सम्पत्ति के ब्योरे में जेवरात का आकलन अपने हिसाब से किया है। किसी का सोना चालीस हजार रुपए तोला तो किसी का तीस हजार रुपए तोला है।
कटारिया के पास एकमात्र सफारी

गृहमंत्री एवं उदयपुर शहर सीट से उम्मीदवार गुलाबचंद कटारिया की बात की जाए तो उनके पास एकमात्र सफारी गाड़ी है जिसकी कीमत केवल ढाई लाख रुपए दर्शाई गई है। उनके खुद के पास 28 हजार रुपए का केवल दस ग्राम सोना है तो उनकी पत्नी के पास 10 लाख रुपए का 40 तोला सोना है, वहीं 40 हजार रुपए की चांदी है। साथ ही कटारिया के पास 28 लाख रुपए की एक एक्सक्वेटर मशीन है।
तीन गाडिय़ों की चाबी रघु के पास

पूर्व सांसद-विधायक रघुवीर मीणा के घर में तीन चारपहिया वाहन हैं। उनके पास 12 लाख रुपए की सफारी एवं 5 लाख 45 हजार की मारुति शिफ्ट कार है, तो उनकी पत्नी के पास 6 लाख 29 हजार की बोलेरो है। मीणा के पास चार लाख का 100 ग्राम सोना और 2 किलोग्राम चांदी है। पत्नी के पास पांच लाख रुपए का 150 ग्राम सोना और 1 किलोग्राम चांदी है।
शक्तावत के पास सवा किलोग्राम सोना

वल्लभनगर से कांग्रेस प्रत्याशी गजेद्रसिंह शक्तावत के पास 5 लाख 35 हजार की डिजायर और 8 लाख 65 हजार की इनोवा कार के अलावा 24 लाख 64 हजार का 770 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी के नाम पर 500 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 16 लाख रुपए है।

भीण्डऱ की पत्नी के पास भी गाड़ी
रणधीरसिंह भींडर के पास 17 लाख 7590 रुपए की इनोवा है, तो उनकी पत्नी के पास 9 लाख 46 हजार 235 रुपए की सियाज गाड़ी है। उनके पास 3 लाख 75 हजार का दस तोला सोना है तो पत्नी के पास 8 लाख 1970 रुपए का 20 तोला सोना और 38 हजार रुपए की चांदी है। उनके आश्रितों के नाम 17 लाख रुपए के जेवरात हैं।

डांगी को रास आई एस्क्रोस

मावली से कांग्रेस उम्मीदवार पुष्कर डांगी के पास 11 लाख रुपए की एस्क्रॉस कार है, तो तीन लाख रुपए की लोगान भी है। 1 लाख 25 हजार रुपए पांच तोला सोना है तो पत्नी के पास 30 तोला सोना और पांच किलो ग्राम चांदी है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपए है।

जोशी की कार सबसे सस्ती
धर्मनारायण जोशी के पास दो लाख की मारुति-800 है तो एक दुपहिया। बच्चों के पास 4 लाख 25 हजार की सेलेरियो है। जोशी के पास 4 लाख 50 हजार रुपए का 15 तोला सोना है तो 20 हजार की 500 ग्राम चांदी है। बच्चों के पास 4 लाख 50 हजार का 15 तोला सोना है तो 20 हजार रुपए की 500 ग्राम चांदी है।

भील के पास 33.5 लाख के वाहन

प्रतापलाल भील के पास 13 लाख 72 हजार 800 की स्कॉर्पियो है, तो 19 लाख 70 हजार रुपए की जेसीबी है। उनके पास 90 हजार रुपए का तीस ग्राम सोना है तो 20 हजार की 500 ग्राम चांदी है। पत्नी के पास 2 लाख 40 हजार का 80 ग्राम सोना है और 1 लाख 20 हजार की चांदी है। बच्चों के पास 45 हजार का सोना है।

गरासिया के पास सर्वाधिक चारपहिया
गोगुंदा से कांग्रेस प्रत्याशी मांगीलाल गरासिया के पास सर्वाधिक चारपहिया वाहन हैं। 10 लाख 74 हजार की स्कॉॢपयो, 75 हजार की जीप, 1 लाख 10 हजार की एक अन्य जीप, 6 लाख 25 हजार की स्विफ्ट और 90 हजार की अल्टो कार है, वहीं एक दुपहिया वाहन भी है। गरासिया के पास 1 लाख 95 हजार का 65 ग्राम सोना, 1 लाख 60 हजार की चार हजार ग्राम चांदी है। पत्नी के पास 6 लाख 90 हजार का 230 ग्राम सोना है तो 58 हजार की 1450 ग्राम चांदी है। बच्चों के पास 1 लाख 5 हजार का 35 ग्राम सोना है।

केवल टै्रक्टर ही बड़ा वाहन

बाबूलाल के पास खुद को कोई दुपहिया एवं चारपहिया वाहन है, पांच लाख रुपए का टै्रक्टर जरूर है तो 9 हजार का तीन ग्राम सोना है। 80 हजार की 2 किलोग्राम चांदी पत्नी के पास है।

READ MORE : कलश यात्रा में मतदान जागरूकता का संदेश, महिलाएं बोलीं… ‘म्हारो केणो वोट देणो’

ये रखते हैंं खुद के थैले में हीरे
नानालाल अहारी जिले के एकमात्र ऐसे प्रत्याशी हैंं, उनके और पत्नी के पास हीरे हैं जिनकी कीमत 3 लाख 60 हजार रुपए है। अहारी के 8 लाख 80 हजार की कार और 9 लाख 70 हजार की टोयटा कार है, वहीं 6 लाख 40 हजार की 210 ग्राम सोना एवं 12 लाख 50 हजार की 30.5 किलोग्राम चांदी है। पत्नी के पास 12 लाख 79 हजार 600 रुपए का 400 ग्राम सोना एवं 2 लाख 26 हजार 325 रुपए का 5.50 किलोग्राम चांदी है। बेटी के पास 10 लाख 90 हजार का 325 ग्राम सोना है।

नहीं है कार भजात के पास

झाड़ोल के सुनील भजात के पास केवल 39 हजार का दुपहिया वाहन ही है, तो 80 हजार रुपए का सोना है। पत्नी के पास 55 हजार रुपए का 1.5 ग्राम सोना है तो 40 हजार रुपए की चांदी है।

फूलसिंह के पास जीप,दुपहिया

फूलसिंह मीणा के पास 4 लाख 94 हजार रुपए की जीप है, तो 45 हजार का दुपहिया वाहन है। 90 हजार का 30 ग्राम सोना है। पत्नी के पास 4 लाख 50 हजार का 150 ग्राम सोना है। 2.7 किलोग्राम चांदी है।

अमृतलाल के बच्चों के नाम कई वाहन

अमृतलाल मीणा के पास खुद के नाम 2 लाख का केवल एक ट्रेक्टर है जबकि बच्चों के नाम से 12 लाख रुपए की स्कॉर्पियो, 3 लाख 50 हजार की पिकअप, 13 लाख की जेसीबी, 6 लाख का टै्रक्टर, 1 लाख 50 हजार की कार, तीन लाख की वेन है। 30 हजार का एक तोला सोना है तो पत्नी के पास 30 लाख का सोना है। तो बच्चों के पास एक लाख 90 हजार के जेवरात हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो