scriptरूप बदलकर नेताजी और फॉरेन रिटर्न करने लगे डांस | Public representatives and retired employees are also folk dance artis | Patrika News
उदयपुर

रूप बदलकर नेताजी और फॉरेन रिटर्न करने लगे डांस

पीढिय़ों की परंपरा से निखरा नन्हा कलाकार, कोई नेता तो कोई रिटायर्ड कर्मचारी है उम्दा कलाकार

उदयपुरAug 26, 2019 / 01:45 am

Pankaj

रूप बदलकर नेताजी और फॉरेन रिटर्न करने लगे डांस

रूप बदलकर नेताजी और फॉरेन रिटर्न करने लगे डांस

उमेश मेनारिया. मेनार . श्रद्धा और भक्ति से भरपूर मेवाड़ के लोक नृत्य की धूम शुरू हो गई है। जगह- जगह गवरी का मंचन आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इसी परंपरा में कई अनूठे रंग भी देखने को मिलते हैं। गवरी के पात्र बंजारा, कान्हा गुजरी आदि का किरदार निभाने वाले अगर आम के बजाय विशिष्टजन हो तो क्या कहिए। हम बात कर रहे हैं मेनार की गवरी की। मेनार की गवरी में शामिल कलाकारों में कोई पंचायत समिति सदस्य है तो कोई विद्युत निगम से रिटायर्ड कर्मचारी। कोई विदेश से लौटा है तो कोई वार्ड पंच रह चुका है। इन्हीं में से एक सात साल का कलाकार सभी का ध्यान खींच रहा है। अमूमन इतनी छोटी उम्र बच्चे गवरी में मंचन नहीं कर पाते हैं।
युवाओं की बढ़ी भागीदारी
गवरी में शंकरलाल, भंवरलाल, वगतराम, रामलाल, मांगीलाल, लालूराम, बंशीलाल, ईश्वरलाल, भैरुलाल, शंकरलाल भी बीते करीब 40 सालों से गवरी में किरदार निभा रहे हैं। बीते कुछ सालों में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। इस साल की गवरी में ज्यादातर कलाकार 30-35 वर्ष आयु के हैं। लिहाजा मेनार की गवरी में खास जोश देखने को मिल रहा है।
ये है मुख्य कलाकार
नारायण लाल : ये वाना मेनार क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य हैं। गवरी में चौथ माता, रानी बंजारण का किरदार निभाते हैं। ये भाजपा से चुनाव लड़ पंचायत समिति सदस्य बने।
रामलाल, मांगीलाल, लालूराम : ये वे नाम है, जिन्होंने विद्युत निगम में कर्मचारी रहते बखूबी सेवाएं दी। सेवानिवृत्ति के बाद ये तीनों अलग-अलग किरदारों में नजर आते हैं।
बंशीलाल, तुलसीराम, भीमलाल, पप्पूलाल : ये चारों ओमान सऊदी अरब में कार्यरत हैं। चारों कलाकार गवरी के दिनों में गांव लौट आते हैं। ये बनिया, मंत्री, राजा के किरदार निभाते हैं।
हरिराम : ये पूर्व वार्ड पंच है, जो गवरी के मुख्य हास्य पात्र का किरदार निभाते हैं। पूर्व वार्ड पंच हरिराम बीते 15 साल से लगातर कान्हा गुर्जरी का किरदार निभाते आ रहे हैं।
ललित : सात वर्षीय बालक इस साल गवरी का मुख्य आकर्षण बना हुआ है। पिता चंदन और दादा के पद चिह्नों पर, दूसरी कक्षा का विद्यार्थी ललित बेहतर भूमिका निभा रहा है।

Home / Udaipur / रूप बदलकर नेताजी और फॉरेन रिटर्न करने लगे डांस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो