scriptउदयपुर में सात दिन बाद बरसात | Rain in Udaipur after seven days | Patrika News

उदयपुर में सात दिन बाद बरसात

locationउदयपुरPublished: Jul 24, 2020 08:37:22 pm

Submitted by:

Pankaj

देवास में 10, मदार, पीछोला में 9-9 मिमी बारिश

उदयपुर में सात दिन बाद बरसात

उदयपुर में सात दिन बाद बरसात

उदयपुर . मेवाड़ में सूखे बीत रहे सावन में करीब सप्ताहभर बाद शुक्रवार को बरसात हुई। सुबह से धूप-छांव रही, लेकिन दोपहर बाद बादलों का डेरा लेकसिटी के आसमान पर रहा। दोपहर करीब 12 बजे बरसात का दौर शुरू हुआ, जो शाम तक बना रहा। जिले के ज्यादातर हिस्सों में बरसात हुई। अधिकतम तापमान में एक और न्यूनतम में साढ़े तीन डिग्री की गिरावट हुई। मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।
तापमान में गिरावट
शुक्रवार दोपहर से बरसात के बाद शाम को वातावरण में ठण्डक छा गई। अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम में साढ़े तीन डिग्री की गिरावट हुई। मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले अधिकतम 35.4 और न्यूनतम 27 डिग्री था।

कहां कितनी बरसात
केंद्र — बरसात

देवास — 10 मिमी
मदार — 09 मिमी

पीछोला — 09 मिमी
नाई — 05 मिमी

डबोक — 04 मिमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो